तकनीकी

Jio, Airtel को फायदा, सरकारी कंपनी BSNL को 4G टावर से भी फायदा नहीं ?

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी की तरफ से यूजर बेस बढ़ाने के लिए प्लान्स में बदलाव किए जाते हैं। साथ ही समय समय पर सर्विस को दुरुस्त करने के लिए भी कदम उठाए जाते हैं। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि इतने प्रयास के बाद भी BSNL का साथ कस्टमर्स छोड़ रहे हैं। जुलाई से अक्तूबर 2024 के बीच बीएसएनएल ने नए कस्टमर्स को ऐड करने का काम किया है। BSNL के लिए ये स्पेशल डील थी।

BSNL कस्टमर्स में आया था उछाल

कुछ महीने पहले, जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया ने प्लान की कीमतों में इजाफा किया था। इसके बाद बहुत सारे यूजर्स BSNL पर शिफ्ट हो गए थे। यही वजह थी कि बीएसएनएल यूजर्स काफी ज्यादा हो गए थे। कुछ समय बाद एक बार फिर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का दौर वापस आ गया और बहुत सारे यूजर्स फिर से जियो और एयरटेल की तरफ वापस जाने लगे। जबकि इसका खामियाजा BSNL और Vodafone Idea को भुगतना पड़ा। दोनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर्स के यूजर्स की संख्या में कटौती नजर आने लगी।

जुलाई से अक्तूबर 2024 के बीच में बीएसएनएल की संख्या में करीब 36 लाख का उछाल आया था। इसके कुछ समय बाद BSNL ने करीब 6 लाख यूजर्स को खो दिया था। TRAI की तरफ से ये डेटा शेयर किया गया था। रिपोर्ट्स में भी ऐसा ही कहा गया था। साथ ही BSNL के कम होते यूजर्स भी कंपनी के लिए चिंता का विषय बन गए थे।

BSNL ने किया काम तेज

BSNL की तरफ से मार्केट में कंपीट करने के लिए 4G साइट्स का काम तेज कर दिया गया था। 4G साइट्स पर कंपनी ने काम तेज किया और करीब 83 हजार साइट्स को शुरू भी कर दिया था। इसमें से 75 हजार साइट्स पर नेटवर्क रोलआउट भी कर दिया गया था। साथ ही BSNL 5G का काम भी कर रहा है। खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बात की पुष्टि की थी।

उन्होंने कहा था कि वह एक ऐसा नेटवर्क लाने का काम कर रहे हैं, जिसमें सभी चीजों पर केवल भारतीय उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही ये एक पूरी तरह से भारतीय नेटवर्क होगा। क्योंकि इसमें कुछ भी विदेशी कंपनी का सहारा नहीं लिया जाएगा। हालांकि अभी तक BSNL 5G की लॉन्चिंग की डेट कंफर्म नहीं हुई है। लेकिन इसे बहुत जल्द लाया जा सकता है। ऐसे में BSNL का पूरा फोकस इस नेटवर्क पर ही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button