छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन : डॉ. सुरेंद्र दुबे, पार्थ नवीन समेत कई कवि लोगों को कराएंगे अपनी कविता का रसपान

मुंगेली। स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली की ओर से आयोजित मुंगेली व्यापार मेला के आज चौथे दिन रात 9 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित है. इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के सुविख्यात कवियों का आगमन हो रहा है. छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, उदयपुर राजस्थान से हास्य पैरोडीकार पार्थ नवीन, मध्य प्रदेश की कवयित्री सुमित्रा सरल, वीर रस के लोकप्रिय कवि पारसमणी शर्मा और मुंगेली के युवा कवि देवेंद्र परिहार अपनी कविता से लोगों को अपनी कविता का रसपान कराएंगे. कवि सम्मेलन को लेकर मुंगेली में काफी उत्साह देखा जा रहा है. मुंगेली व्यापार मेला के कवि सम्मेलन सुनने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं. आज भी इस कवि सम्मेलन में लोगों की बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है.

आज चौथे दिन दोपहर में रंग भरो प्रतियोगिता हुआ. इसमें 25 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता निभाई. रंग भरो प्रतियोगिता के विजेताओं को रात्रि कालीन मंच कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा. रंग भरो प्रतियोगिता के साथ-साथ आज दोपहर पतंगबाजी प्रतियोगिता भी हुआ. इसमें लगभग 50 प्रतिभागियों ने अपने पतंग से करतब दिखाए. इनमें से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शाम को सम्मानित किया जाएगा.

वहीं, शनिवार रात तीसरे दिन संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति डांस प्रतियोगिता में शासकीय उत्तर माध्यमिक शाला करही ने प्रथम, विवेकानंद विद्यापीठ मुंगेली ने द्वितीय और रैंबो मेमोरियल स्कूल मुंगेली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस डांस प्रतियोगिता के निर्णायक हरि नायडू (बिलासपुर), आंचल पांडे और मुनमुन नायडू (बिलासपुर) रहे.

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सतपाल मुक्कड़, आशीष सोनी और अनुराग सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर पंजीयन और सहभागिता बहुत शानदार हो रहा है. हमारे कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता हमारी सफलता है.

व्यापार मेला को सफल बनाने में संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, राहुल कुर्रे, दीपक जैन, श्रेणिक पारेख, गौरव जैन, आशीष सोनी, अनीश जैन, नीलेश केशरवानी, देवेंद्र परिहार, गिरीश सुथार, रणवीर सिंह, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, देवशंकर श्रीवास्तव, आशीष सिंह, राहुल साहू, हरिओम सिंह, सुनील वाधवानी, मुकेश पांडेय, रघुराज सिंह, रामकिशोर सिंह, आशुतोष सिंह, नागेश साहू, कोमल चौबे, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, चित्रकान्त सिंह, रवि साहू, संतोष जांगड़े, आर्या सिंह, अजय चंद्राकर, दिलबाग सिंह, श्रीओम सिंह, धीरज लोढ़ा, सुरेश यादव, अमित साहू, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय सहित संस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुए हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button