खेल

 हॉलैंड की चमक, नॉर्वे की धमाकेदार शुरुआत – मोल्दोवा को 5-0 से हराया

Football World Cup Qualifiers स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हॉलैंड की अगुवाई में नॉर्वे ने फुटबॉल विश्व कप यूरोपीय क्वालीफाइंग के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मोल्दोवा को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के साथ नॉर्वे ने अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की।

नॉर्वे का विश्व कप में वापसी का सपना

नॉर्वे ने आखिरी बार 1998 में फीफा विश्व कप खेला था। दिलचस्प बात यह है कि हॉलैंड का जन्म इसके दो साल बाद हुआ था। इस बार, उनकी मौजूदगी में टीम को 2026 में अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

हॉलैंड का जलवा, नॉर्वे का दमदार प्रदर्शन

नॉर्वे का ग्रुप आई से शीर्ष पर रहना तय माना जा रहा है। इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में इज़राइल ने एस्टोनिया को 2-1 से हराया।

मोल्दोवा के खिलाफ नॉर्वे के लिए पहला गोल पांचवें मिनट में डॉर्टमुंड के डिफेंडर जूलियन रायर्सन ने किया। इसके बाद 23वें मिनट में एर्लिंग हॉलैंड ने बढ़त दोगुनी कर दी। यह हॉलैंड का राष्ट्रीय टीम के लिए 40 मैचों में 39वां गोल था।

इसके बाद थेलो असगार्ड, अलेक्जेंडर सोरलोथ और स्थानापन्न खिलाड़ी एरोन डोनम ने भी गोल कर नॉर्वे की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

अन्य मुकाबलों में क्या हुआ?

यूरोपीय क्वालीफाइंग के अन्य मुकाबलों में वेल्स ने कजाकिस्तान को 3-1 से हराया, जबकि ग्रुप जे में नॉर्थ मैसेडोनिया ने लिचेटेंस्टीन को 3-0 से शिकस्त दी। चेक गणराज्य ने पैट्रिक स्किच के दो गोल की मदद से फरो आइलैंड्स को 2-1 से हराया, जबकि मोंटेनेग्रो ने जिब्राल्टर को 3-1 से हराया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button