खेल

चहल से पहले जिंदगी की पिच पर ये क्रिकेटर भी हुए बोल्ड, नहीं संभाल पाए शादी

डेस्क: आज भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल  और धनश्री वर्मा हमेशा के लिए अलग हो गए हैं, जिससे लाखों फैंस का दिल टूट गया। युजवेंद्र चहल से पहले भी कई भारतीय क्रिकेटर्स ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कठिनाइयों का सामना किया और कुछ ने अपने जीवनसाथी से तलाक या अलगाव का फैसला लिया। आइए जानते हैं उन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में जो अपनी निजी जिंदगी की पिच पर बोल्ड हो गए हैं। 

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच

कुछ समय पहले ही भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच की राहें अलग हुई थी। 4 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने सहमति से अलग होने क फैसला किया था। इनके तलाक की वजह तो सामने नहीं आई लेकिन इसके बाद हार्दिक का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा। वहीं नताशा अपने बेटे के साथ वापस अपने देश लौट गई है। 

मोहम्मद शमी और हसीन जहां

 भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का रिश्ता काफी विवादों में रहा। हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी और विवाहेतर संबंध  का आरोप लगाया था। मामला कोर्ट में चला और दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।  हसीन जहां ने तलाक की अर्जी दी थी, हालांकि कानूनी प्रक्रिया अभी चल रही है।  यह मामला क्रिकेट जगत में काफी चर्चित रहा।  

दिनेश कार्तिक और निकिता वंजारा

 भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पहली शादी निकिता वंजारा से हुई थी।  शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच मतभेद होने लगे।  निकिता का अफेयर क्रिकेटर मुरली विजय के साथ हो गया।   इस कारण दिनेश कार्तिक ने निकिता से तलाक ले लिया।  बाद में दिनेश कार्तिक ने स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली।  

भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने पहली शादी नोएला लुईस से की थी।  कुछ सालों बाद दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया और वे अलग हो गए।  कांबली ने बाद में मॉडल अंद्रिया हेविटसे दूसरी शादी की। उनका वैवाहिक जीवन विवादों में भी रहा, क्योंकि कांबली पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगा था।  

मनिंदर सिंह और उनकी पत्नी

भारतीय स्पिनर मनिंदर सिंह का वैवाहिक जीवन भी विवादों में रहा।  उनकी पत्नी से रिश्ता तनावपूर्ण  हो गया था और दोनों अलग हो गए।  मनिंदर सिंह ने शादी के बाद शराब और डिप्रेशन में कई साल बिताए।  बाद में उन्होंने दोबारा अपने जीवन को संभाला और कमेंट्री और कोचिंग में सक्रिय हो गए।

मोहम्मद अजहरुद्दीन और नौरीन

 पूर्व भारतीय कप्तान  मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी पहली पत्नी नौरीन से तलाक लिया था।  नौरीन से उनके दो बेटे थे, लेकिन अजहरुद्दीन का अफेयर बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी से हो गया।  इसके बाद उन्होंने नौरीन से तलाक लेकर संगीता बिजलानी से शादी कर ली।  
 हालांकि, संगीता बिजलानी से भी उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और वे अलग हो गए।  

 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button