छत्तीसगढ़

30 को बिलासपुर के मोहभट्ठा आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

बिलासपुर: पीएम नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी बिलासपुर के मोहभट्ठा भी पहुंचेंगे. पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं. मंगलवार को खुद कलेक्टर दल बल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. मोहभट्ठा से पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की जनता को कई विकास योजनाओं की सौगात देने वाले हैं. बिल्हा के मोहभट्ठा मैदान के आस पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कई इलाकों को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है.

पीएम मोदी का बिलासपुर दौरा: पीएम मोदी के अहम दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम ने एसईसीएल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विश्रामगृह को अधिग्रहित कर लिया गया है. साथ ही आवश्यक साज सज्जा और व्यवस्था के साथ प्रशासन को इसे सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी मोबाइल टॉवर और हॉटलाइन लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है.

हेलीपैड बनाने का काम जारी: प्रशासन की ओर से इलाके में बैरिकेडिंग का काम भी किया जा रहा है. ट्रैफिक को कंट्रोल करने और पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है. जहां पर पीएम की सभा होगी वहां पर से झाड़ियों को हटाया जा रहा है. पेड़ों की हल्की छटाई की जा रही है. सुरक्षा के लिहाज से आस पास के पेड़ों पर बनाए गए मधुमक्खी के छत्तों को भी हटाने का काम जारी है. लोक निर्माण विभाग हेलिपैड, ग्रीन रुम, सेफ हाउस, बैरिकेडिंग पंडाल, डोम एरिया बना रही है. सर्किट हाउस की मरम्मत का भी काम चल रहा है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button