युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. आबकारी विभाग में 200 आबकारी आरक्षक (Excise Constable) पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. विभाग ने व्यापम को रिक्त पदों की सूची और आरक्षण वर्गवार विवरण भेज दिया है. जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी.
आरक्षण और आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती में विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए सीटों का आवंटन किया गया है, जिससे सभी वर्गों के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा. बेरोजगार युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका होगा. व्यापम द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे.
महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती प्रक्रिया: जल्द होगी आवेदन प्रक्रिया शुरू
परीक्षा आयोजन: CG Vyapam
रिक्त पदों की संख्या: 200
कितनी होनी चाहिए योग्यता (CG Excise Constable Recruitment 2025)
उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य मानकों को पूरा करना होगा. विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी जाएगी.
कितनी होती है सैलरी ?
आबकारी आरक्षक पद के लिए वेतनमान सरकारी नियमों के अनुसार निर्धारित किया जाता है, जो कि अधिसूचना में स्पष्ट किया जाएगा.



