छत्तीसगढ़

जशपुर में विमान उड़ान ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ, सीएम साय ने की 

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विमान ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ हो गया है. सीएम विष्णुदेव साय ने रविवार को इस प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की है. इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया. जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स का सीएम ने हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि जशपुर के युवाओं को विमानन प्रशिक्षण और पायलट बनने के क्षेत्र में यह सेंटर अहम रोल निभाएगा. सीएम ने माइक्रो लाइट एयर स्कवाड्रन विमान के बारे में जानकारी भी हासिल की है.

कैडेट्स को जशपुर घुमाने का आदेश: सीएम साय ने इस दौरान अधिकारियों को कहा कि वे कैडेट्स को जशपुर घुमाएं. उन्हें जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाए, जिससे वे जिले के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता की जानकारी हासिल कर सकें. सीएम साय ने इस मौके पर जशपुर में हो रहे विकास के बारे में भी बातें की. सीएम ने कहा कि जशपुर में काजू, चाय पत्ती, नाशपाती और सेब की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है, जिससे यहां की कृषि को नया आयाम मिल रहा है.

कैडेट्स में खासा उत्साह: इस अवसर पर जशपुर के कैडेट्स में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. 7 मार्च 2025 से जशपुर में एनसीसी के कैडेट्स को विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. कैडेट्स आकाश में विमान को उड़ाने के बाद फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराते हैं. इस पूरे एक्सरसाइज से कैडेट्स को काफी अनुभव मिल रहा है. जशपुर में इस सुविधा से कैडेट्स में गजब का उत्साह देखा जा रहा है.

जशपुर का स्वच्छ और खूबसूरत वातावरण उड़ान प्रशिक्षण के लिए काफी अच्छा है. मेरा सपना एयरफोर्स पायलट बनने का है. यह प्रशिक्षण मुझे उस दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा- नितेश प्रजापति, प्रशिक्षु, विमान उड़ान प्रशिक्षण सेंटर, जशपुर

जशपुर में एयर ट्रैफिक साफ-सुथरा रहता है. जिससे उड़ान में कोई बाधा नहीं आती. रनवे भी पूरी तरह से क्लियर रहता है. यहां प्रशिक्षण बिना किसी रुकावट के संचालित हो रहा है. प्राकृतिक सुंदरता के बीच प्रशिक्षण लेना हमारे लिए हमेशा यादगार रहेगा- प्रांशु चौहान, प्रशिक्षु, विमान उड़ान प्रशिक्षण सेंटर, जशपुर

आगडीह हवाई पट्टी के बारे में जानिए: आगडीह हवाई पट्टी की बात करें तो इस हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर है. इसकी चौड़ाई 25 मीटर है. यहां सिंगल इंजन ट्विन सीटर वायरस SW-80 विमान की कैडेट्स ट्रेनिंग ले रहे हैं. 20,000 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक यह विमान उड़ान भर सकता है. अभी ट्रेनिंग के लिए 1,000 फीट की ऊंचाई तक ही उड़ान संचालित की जा रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button