ज्योतिषी

पुराने बर्तनों का दान करना शुभ या अशुभ, क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

हिंदू धर्म में पुराने बर्तनों का विशेष महत्व होता है। बर्तन का संबंध सिर्फ रसोई घर से ही नहीं बल्कि इनका धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से भी गहरा संबंध है। अक्सर पुराने बर्तन पीढ़ियों से चले आते हैं। वहीं कुछ बर्तनों को देवी-देवताओं से जोड़कर भी देखा जाता है। हिंदू धर्म में बर्तनों की स्थिति को शुभ और अशुभ माना जाता है। जहां टूटे बर्तनों को अशुभ माना जाता है और इनको बदलने की सलाह दी जाती है। ऐसे में बहुत लोग पुराने बर्तनों का दान करना चाहते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या पुराने बर्तनों का दान करना शुभ माना जाता है।

पुराने बर्तनों का दान करना शुभ या अशुभ

बता दें कि घर के पुराने बर्तनों का दान करना शुभ माना जाता है। यह कार्य करने से न सिर्फ घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त करता है और यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आता है। दरअसल, पुराने बर्तन नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और घर में अशांति का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में इन बर्तनों का दान करने से न सिर्फ घर की सफाई होती है, बल्कि यह पुण्य कमाने का भी अच्छा उपाय है। पुराने बर्तनों का दान करने से जातक के घर के सदस्य मानसिक शांति और समृद्धि का अनुभव करते हैं। हालांकि इन बर्तनों को दान करने का समय और तिथि भी महत्वपूर्ण होते हैं।

किस दिन करें इन बर्तनों का दान

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुभ दिनों में पुराने बर्तनों का दान करना चाहिए। जिससे कि आपको अधिक लाभ प्राप्त हो सके। विशेष रूप से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इन बर्तनों का दान करना उत्तम माना जाता है। शनिवार के दिन पुराने बर्तनों का दान करने से शनिदोष दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। मंगल दोष का निवारण के लिए मंगलवार को बर्तन का दान करना चाहिए। वहीं गुरुवार को पुराने बर्तन दान करने से जीवन में खुशहाली आती है और गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है। इन तीन दिनों में बर्तनों का दान करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जातक के जीवन में शांति बनी रहती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button