छत्तीसगढ़

एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर होली के दिन पिकनिक मनाने गए युवक की आरोपी ने कर दी हत्या

अभनपुर.  धमतरी में होली के दिन ही एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. युवक होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नवागांव नर्सरी गया था. इसी दौरान एक युवक ने उसपर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. यह पूरी घटना धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली चौकी की है. इस मामले में गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मगरलोड थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, मृतक लोचन निषाद (18 वर्ष)  नवापारा नगर के वार्ड 19 का रहने वाला था. वह दोस्तों के साथ नवागांव नर्सरी में पिकनिक मनाने पहुंचा था. इसी दौरान उसके मोहल्ले का निवासी ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव भी वहां पहुंचा. दोनों के बीच एक दिन पहले रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि पिकनिक के दौरान आरोपी ने मृतक से सामान्य बातचीत की और दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया. इसके बाद मृतक के दोस्त बर्तन सफाई की तैयारी में लग गए. इसी समय अचानक आरोपी (ओमप्रकाश) ने हत्या के नापाक इरादे को अंजाम दिया. कुछ ही दूर खड़े दोस्तों के सामने आरोपी ने लोचन की धारदार चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. इसस पहले कि दोस्त कुछ समझ पाते, आरोपी नदी के रास्ते वहां से फरार हो गया. घायल लोचन को उसके दोस्तों ने तत्काल नवापारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया. 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button