छत्तीसगढ़

घरेलू विवाद में होली पर खूनी खेल, पति ने किया पत्नी का मर्डर, खुशियां मातम में बदली

बालोद: होली की खुशियों के बीच बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. होलिका दहन की रात आरोपी ने घटना को अंजाम दिया. महिला की लाश घर के अंदर मिली है. इस घटना से बालोद के डौंडी इलाके में खुशियां मातम में बदल गई.

आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश: अपनी पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने मर्डर की कोशिश की है. पड़ोसियों ने शख्स को बचा लिया और उसे अस्पताल पहुंचाया है. बताया जा रहा है कि शख्स ने कुल्हाड़ी से महिला पर कई वार किए थे. जिससे महिला की मौत हो गई. पूरी घटना की जांच में डौंडी थाना क्षेत्र की पुलिस जुट गई है.

घरेलू विवाद में की हत्या: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस महिला की हत्या हुई है. उसका नाम यशोदा बाई गावड़े है. उसके पति आत्मा राम ने घरेलू विवाद में नाराजगी के बाद पत्नी पर कुल्हाड़ी ताबड़तोड़ हमले किए. यह हमला इतना जानलेवा था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी की मौत के बाद आरोपी ने खुद भी जान देने की कोशिश की.

जैसे ही हमें सूचना मिली हम मौके पर पहुंचे. एक महिला की लाश मिली है. लाश को कब्जे में ले लिया गया है. घरेलू विवाद में आत्मा राम ने अपनी पत्नी की हत्या की है. उसके बाद उसने जान देने का खौफनाक कदम उठाया. उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है. अभी उसकी हालत गंभीर है- बालोद पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर डौंडी थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया. उसके बाद डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. इस घटना के बाद से डौंडी में होली की खुशियां गम में तब्दील हो गई. अभी आरोपी पति का अस्तपाल में इलाज चल रहा है. उसके बाद उससे पुलिस पूछताछ करेगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button