छत्तीसगढ़

चार्जर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गहने, कैश समेत अन्य सामान जलकर खाक

 दुर्ग. गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी है। भिलाई के शारदा पारा कैम्प 2 में गणेश कुमार साहू के निवास पर भीषण आग लगने से लाखों रुपए का समान जलकर खाक हो गया। इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखे रुपये, गहने, फर्नीचर समेत अन्य सामग्री जलकर खाक हो गए।

आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग दुर्ग के दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए घर के अंदर घुसकर आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने में एक अग्निशमन गाड़ी पानी उपयोग किया गया। बताया जा रहा कि चार्जर में शार्ट सर्किट से घर में आग लगी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। दमकल कर्मियों ने आगजनी स्थान पर समय पर पहुंचकर आग को समय पर काबू पाया और आग को फैलने से रोका, जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button