दुबई , मुंगेली की बेटी नैनी तिवारी ने किया काव्यपाठ

रायपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजेंगे. मुंगेली की बेटी डॉ. नैनी तिवारी ने इससे प्रेरणा लेते हुए दुबई में श्रीराम नाम पर भी कविता पढ़कर माहौल को राममय किया. नैनी का हाल ही में एक गीत “अभिनंदन है, अभिनंदन श्रीराम पुनः अभिनंदन है..” रिलीज़ हुआ है जिसमें गीत-संगीत, स्वर व अभिनय नैनी का ही हैं.
18 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात दुबई में इंडो-गल्फ सम्मेलन में डॉ. नैनी तिवारी ने बखूबी अपनी साहित्यिक यात्रा का परचम लहराया. कार्यक्रम के चीफ़ गेस्ट के रूप में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई. इस कार्यक्रम का आयोजन एशोसिएशन फ़ॉर इकोनॉमिक् ग्रोथ एवं ऑर्गनाइजेशन फ़ॉर कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री फोरम ने किया. इस टीम के सभी सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम बहुत ही सफ़ल रहा.
मुंगेली की बेटी डॉ. नैनी तिवारी नैनी बेबाकी से अपनी बात हर क्षेत्र में रखने में पूर्ण सक्षम है. साहित्य में नैनी की कविताओं की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और नैनी ने ख़ुद की ऑटोबायोग्राफी (श्रद्धांजलि-एक मार्मिक अनुभूति) लिखकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं. डॉ. नैनी दैनिक भारत भास्कर के प्रधान संपादक संदीप तिवारी और जिला न्यायालय में पदस्थ डिफेंस कौंसिल स्वतंत्र तिवारी की बहन हैं.



