राष्ट्रीय
राज्यों में अगले 6 दिनों तक होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

नेशनल डेस्क: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहां एक ओर ठंड ने पूरी तरह विदाई ले ली है वहीं, दूसरी ओर भीषण गर्मी दस्तक देने लगी है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
9 मार्च से एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार, कल से ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 14 मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।



