अंतर्राष्ट्रीय

Musk का X हुआ डाउन, दुनियाभर में लोगों को हुई परेशानी, कर रहे शिकायतें

इंटरनेशनल डेस्क:  दुनियाभर में Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के डाउन होने की खबरें सामने आई हैं। यूजर्स इस मुद्दे को लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शिकायतें कर रहे हैं।

वेबसाइट्स के आउटेज को ट्रैक करने वाली साइट Downdetector के अनुसार, भारत में अब तक ट्विटर के डाउन होने की करीब 2000 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, अमेरिका में X के ठप पड़ने की सूचना 18,000 यूजर्स ने दी है, जबकि ब्रिटेन में 10,000 यूजर्स ने इसे रिपोर्ट किया है। इस घटना पर अब तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button