छत्तीसगढ़

नगर निगम का बुलडोजर अवैध कब्जों को किया जमींदोज

धमतरी: सोमवार को धमतरी नगर निगम का बुलडोजर एक बार फिर अवैध कब्जों पर दौड़ा. सड़कों के किनारे लगातार हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई की. बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जों को हटाया गया. नगर निगम की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने भारी हंगामा भी किया. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी.

अवैध कब्जा हटाया गया: नगर निगम की टीम ने शहर के विंध्यवासिनी मंदिर से नहर नाका चौक तक अतिक्रमण पर कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात की गई थी. नगर निगम का कहना था कि दुकान के सामने अतिक्रमण कर रोड तक शेड और भट्ठा बना दिया गया था, जिसपर निगम ने बुलडोजर चलाया है. कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारियों के साथ दुकानदारों की बहस भी हुई. अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ महिलाएं शेड पर भी चढ़ गईं जिनको बाद में उतारा गया. नगर निगम के एक्शन के खिलाफ पूर्व पार्षद कमलेश सोनकर, पार्षद दीपक सोनकर, पूर्व पार्षद राजेश ठाकुर भी विरोध करते नजर आए.

अतिक्रमण से रोड पर चलने वालों को काफी परेशानी होती है. अतिक्रमण करने वाले 20 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया गया था, कुछ लोगों ने समय की मोहलत मांगी है कुछ लोग खुद से अतिक्रमण का हिस्सा खुद से निकाल रहे हैं – पीसी सार्वा, उपायुक्त, नगर निगम

नगर निगम की दलील: नगर निगम के अधिकारियों का कहना था कि अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए नोटिस दिए गए थे लेकिन हटाया नहीं गया. कार्रवाई के दौरान निगम की ओर से पीसी सार्वा के साथ ईई महेंद्र जगत, आरआई, एआरआई सहित महिला स्टाफ मौजूद रहा. विरोध को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई के साथ कोतवाली स्टाफ एवं लाइन से पुलिस बल भी मंगा लिया गया था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button