छत्तीसगढ़
बिहार के रेड लाइट इलाके से छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियां बरामद, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

रायपुर: बिहार से छत्तीसगढ़ की लड़कियों के बरामद होने के मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा है. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि एक तरफ सरकार महिला दिवस की शुभकामना का विज्ञापन छपाती है,वहीं उसी दिन यह खबर सामने आती है कि छत्तीसगढ़ की लड़कियां पटना के रेड लाइट इलाके में बरामद हुई हैं. कांग्रेस ने इसे राज्य की भाजपा सरकार के माथे पर काला धब्बा बताया है.
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार हमारी बच्चियों को सुरक्षित नहीं रख पा रही है. राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. महिलाओं के साथ अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी है. छत्तीसगढ़ का दूरस्थ इलाका जशपुर और बस्तर मानव तस्करी का केंद्र बन गया है.



