छत्तीसगढ़

जर्जर सड़क के कारण कोयले से भरा ट्रक पलटा, बिलासपुर पेंड्रा हाईवे पर लंबा जाम

गौरेला पेंड्रा मरवाही : बिलासपुर पेंड्रा हाईवे पर एक कोयले से भरा ट्रक पलट गया.जिससे रोड पर दोनों ओर जाम लग गया. ट्रक चालकों की मानें तो रोड जर्जर होने के कारण हादसा हुआ है. हादसा होने के बाद सड़क के दोनों ओर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

कोल लोडेड ट्रक पलटने से ट्रैफिक जाम : घटना सुबह 3 बजे की बताई जा रही है. जब बंजारी घाट पर कोयले से भरा ट्रेलर जर्जर सड़क होने के कारण पलट गया.हादसे में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया.लेकिन सड़क पर कोयला बिखरने पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.जिसके कारण भारी वाहनों समेत यात्री बसें जाम में फंस गईं. आपको बता दें कि सड़क केंवची से रतनपुर नेशनल हाईवे में स्थानांतरित हो गया है. निर्माण कार्य भी कुछ जगहों पर चल रहा है.

जर्जर सड़क का नहीं निकला कोई हल : आपको बता दें कि स्थानीय लोगों और ट्रक ड्राइवरों का आरोप है कि ठेकेदार और यातायात विभाग परिवहन सुचारू रूप से चालू रखने के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं कर रहा है. इस वजह से सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है. लोग लगातार परेशान हो रहे हैं. साथ ही साथ यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि पेंड्रा की ओर से बिलासपुर जाने वाले वाहन किसी तरह धीरे-धीरे करके थोड़ी बहुत जगह मिलने पर निकल रहे हैं.

वहीं बिलासपुर से पेंड्रा की ओर आने वाले लोड वाहन घाट होने और बड़े बड़े गड्डे होने की वजह से नहीं आ पा रहे हैं. जिससे लंबा जाम लगा है. हालांकि आंशिक रूप से यातायात सुचारू रखने की कोशिश की जा रही है. जर्जर सड़क और जाम के कारण भारी वाहन चालक संघ एवं राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.वहीं स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को सामान्य करने की व्यवस्था जल्द करने की बात कही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button