छत्तीसगढ़

दंतेश्वरी फाइटर की टीम माओवादियों के लिए बनी काल

दंतेवाड़ा: दक्षिण बस्तर यानि दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी महिला फाइटर्स टीम पुरुष जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलकर काम कर रही हैं. नक्सलवाद के खात्मे के लिए दंतेश्वरी फाइटर्स की टीम लगातार जंगल में सर्च ऑपरेशन पर जाती हैं. माओवादियों से लोहा लेते हुए महिला फाइटर्स की टीम ने कई खूंखार माओवादियों को अबतक ढेर किया है.

दंतेश्वरी महिला फाइटर: दंतेश्वरी महिला कमांडो की एडिशनल एसपी पूजा कुमारी ने बताया कि दंतेश्वरी महिला फाइटर कमांडो टीम का गठन 19 मई 2019 में हुआ. महिला कमांडो टीम के गठन के पीछे ये उद्देश्य था कि ये टीम न सिर्फ माओवादियों से लड़े बल्कि गांव वालों की मदद भी करे. गांव के लोगों के साथ तालमेल बिठाकर ये टीम काम करती है. गांव के महिलाएं भी इन महिला जवानों से बेझिझक होकर अपना सुख दुख बांटती हैं. दंतेश्वरी महिला फाइटर्स की टीम को अबतक कई सम्मान भी मिल चुके हैं. इन महिला जवानों ने दंतेवाड़ा के जंगलों में कई खतरनाक ऑपरेशन को भी अंजाम दिया है.

मैं साल 2019 में दंतेश्वरी फाइटर में भर्ती हुई थी. पहले थोड़ा डर जरुर लगता था. अब मैं निडर हूं और साथियों के साथ मुश्किल से मुश्किल ऑपरेशन में शामिल होती हूं. महिलाओं को पहले कमजोर समझा जाता था. अब हालात बदल चुके हैं. हम देश की सेवा में जी जान से जुटे हैं, पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलकर काम कर रहे हैं – बसंती अट्टामी, महिला जवान, दंतेश्वरी फाइटर

गांव वालों के लिए बन रही रोल मॉडल: इन महिला फाइटर कमांडो को ड्यूटी करता देख गांव की लड़कियां भी इनके जैसा बनना चाहती हैं. बस्तर में जिस तेजी से शिक्षा और स्वास्थ्य का विस्तार हो रहा है उसी तेजी से नक्सलवाद पर भी करारा प्रहार हो रहा है. दंतेवाड़ा के युवा भी अब जान गए हैं कि उनका जीवन स्तर तभी बदलेगा जब उनको शिक्षा हासिल होगी. बस्तर की बेटियां भी अब पढ़ लिखकर दंतेश्वरी फाइटर की टीम में शामिल होना चाहती हैं, देश की सेवा करना चाहती हैं.

बस्तर में चल रहा एंटी नक्सल ऑपरेशन: पूरे बस्तर में माओवाद के खात्मे के लिए एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है. केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा है कि साल 2026 के मार्च तक हमें नक्सलवाद को खत्म करना है. नक्सलवाद के खात्मे के लिए बस्तर में नक्सल पुनर्वास का भी काम चल रहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button