ज्योतिषी

धनु राशि के जातक भाग्य का साथ पाने के लिए करें सूर्यदेव की पूजा, जानिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड

टैरो कार्ड की मदद से भी व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं टैरो कार्ड के मुताबिक धनु राशि के जातक वकालत, इंजीनियर, संपादन और शिक्षा पेशे के लिए सिद्ध माने जाते हैं। इसके अलावा धनु राशि के जातक प्रकाशन के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त करते हैं। इसके अलावा इस राशि के जातक अच्छे वक्ता होने के साथ ही अच्छे अभिनेता भी बन सकते हैं। यह लोग सेना में काम करने के लिए भी सक्षम माने जाते हैं। लेकिन धनु राशि के जातकों को किसी के अधीन में रहना पसंद नहीं होता है।

सभी राशियों का ग्रह-नक्षत्रों से संबंध होता है। इन्हीं ग्रह नक्षत्रों के आधार पर व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन जीवन में एक समय़ ऐसा भी होता है, जब व्यक्ति का भाग्योदय होता है और उसको धीरे-धीरे शुभ परिणाम मिलने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में धनु राशि का भाग्य उदय कब होगा और उनको शुभ परिणामों की प्राप्ति कब से हो सकती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

धनु राशि के जातक का भाग्य उदय

बता दें कि इस राशि के जातकों का भाग्योदय 14 से लेकर 21 वर्ष तक होता है। 

इसके बाद धनु राशि के लोगों का भाग्योदय 35 से 42 वर्ष की आयु में होता है।

धनु राशि के लोगों का भाग्योदय 28 से 35 और 42 से 49 साल में होता है।

भाग्योन्नति के लिए करें इस मंत्र का जाप

धनु राशि के जातकों को भाग्योन्नति के लिए ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रों सूर्याय नम:’, ‘ऊँ खोल्काय नमः’ व ‘ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

सूर्यदेव की करें उपासना

धनु राशि के जातकों को विधि-विधान से सूर्य देव की आराधना कर अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करना चाहिए। इससे आपका भाग्योदय भी हो सकता है।

इन चीजों का करें दान

हर राशि के जातकों के जीवन में एक समय ऐसा भी होता है जब उनके तरक्की के सारे द्वार खुल जाते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कुछ चीजों का दान करना चाहिए। इस राशि के जातकों को गुड़, वस्त्र, चावल और मसूर का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप जब भी इन चीजों का दान करें, तो उससे एक दिन पहले इन चीजों को एक दिन के लिए अपने पास जरूर रखें।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button