हत्या के आरोप में सजायाफ्ता बंदी फरार, पुलिस ने घोषित किया 10-10 हजार का इनाम

दुर्ग : केंद्रीय जेल से पैरोल लेकर बाहर आए दो सजायाफ्ता बंदी फरार हो गए हैं. इस मामले में दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने सुराग नहीं मिलने पर इनका सुराग बताने वाले को 10-10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
क्या होता है पैरोल : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर के मुताबिक किसी बंदी को पैरोल पर छोड़ा जाता है. इसके बाद निश्चित समय अवधि में वापस नहीं आते हैं तो संबंधित थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया जाता है. इसी के तहत पद्मनाभपुर पुलिस ने दो कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
कौन हैं फरार बंदी : दुर्ग केंद्रीय जेल आजीवन कारावास की सजा काट रहे ग्राम पथर्रा निवासी नाहुस भारती (36 वर्ष) को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली थी. तब से दुर्ग की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था. जिसे कोर्ट से 21 मई 2022 को 14 दिन की पैरोल मिली. जिसे 7 जून 2022 तक उसे जेल में लौटना था. लेकिन अभी तक नहीं पहुंचा. वहीं दूसरे मामले में हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी जयपाल सिंह को हत्या के मामले में आजीवन कारावास हुई है.



