छत्तीसगढ़

बजट में बड़ी सौगात: डोंगरगढ़ में Y शेप ओवरब्रिज, परिक्रमा पथ और भव्य मोटल का होगा निर्माण

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार ने डोंगरगढ़ को मध्य भारत का एक बड़ा धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिहाज से बजट 2025 में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. इन घोषणाओं के अमलीजामा पहनने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने दूसरे बजट में डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ (कॉरिडोर) और Y शेप ओवरब्रिज के निर्माण की घोषणा की. इसके अलावा केंद्र सरकार की “प्रसाद योजना” का नाम बदलकर “मां बम्लेश्वरी तीर्थ विकास योजना” कर दिया गया है. इस योजना के तहत मंदिर पहाड़ी के चारों ओर परिक्रमा पथ (कॉरिडोर) और श्री यंत्र की आकृति में एक भव्य मोटेल का निर्माण किया जाएगा.

डोंगरगढ़ में होंगे ये प्रमुख विकास कार्य:

1. Y-सेप ओवरब्रिज का निर्माण – इससे शहर में यातायात सुगम होगा और तीर्थयात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी.
2. मां बम्लेश्वरी तीर्थ विकास योजना के तहत –
• 41.33 करोड़ रुपये की लागत से ओपन एयर थिएटर, ,सोलर पावर सिस्टम, लैंडस्केपिंग, मेडिटेशन सेंटर आदि का निर्माण
• 7.50 करोड़ रुपये की लागत से बम्लेश्वरी मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, सीढ़ियों की मरम्मत, रेलिंग और शेडिंग, बायो टॉयलेट, पैगोडा, प्राथमिक उपचार केंद्र
• 5.41 करोड़ रुपये की लागत से प्रज्ञागिरी क्षेत्र में मेडिटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, कैंटीन, सीढ़ियों की मरम्मत, स्तूप निर्माण आदि
3. मंदिर पहाड़ी के चारों ओर भव्य परिक्रमा पथ (कॉरिडोर) का निर्माण – इससे श्रद्धालु परिक्रमा कर सकेंगे और तीर्थस्थल को और अधिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाया जाएगा.
4. श्री यंत्र की आकृति में भव्य मोटल का निर्माण – यह मोटल तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए होगा, जिससे डोंगरगढ़ में धार्मिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button