छत्तीसगढ़

पूर्व राज्यसभा सांसद के नाती की मौत, हादसा या हत्या को लेकर उलझी पुलिस

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार में सोमवार रात सड़क हादसे में पूर्व राज्यसभा सांसद के नाती ज्ञानेश मिश्रा की मौत हो गई.ये हादसा ग्राम मिशन परसाभदेर रोड पर हुआ.जहां ज्ञानेश को खून से लथपथ हालत में पाया गया था. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.जिसके बाद घायल ज्ञानेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.ज्ञानेश पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय भूपेंद्र नाथ मिश्रा का नाती था. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है.फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

हादसा या हत्या को लेकर संदेह : जिस जगह ज्ञानेश घायल अवस्था में मिला था.वहां आसपास काफी खून बिखरा था.यही नहीं ज्ञानेश की गाड़ी में भी खून लगा था.घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को सड़क पर खून के धब्बे मिले, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि हमला वहीं पर हुआ होगा या फिर मृतक को वहां लाकर छोड़ा गया.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या दुर्घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.

पुलिस के सामने कई सवाल : मृतक की गाड़ी भी खून से सनी हुई मिली, जिससे पुलिस को शक है कि हमला गाड़ी के आसपास हुआ होगा. शुरुआती जांच में डॉक्टरों के मुताबिक, ज्ञानेश मिश्रा के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई गहरे निशान मिले हैं. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण ही उसकी मौत हुई होगी. हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button