छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री का बजट, सरकारी कर्मचारियों का DA 53 प्रतिशत हुआ, पेट्रोल होगा सस्ता

रायपुर: विष्णुदेव साय सरकार आज विधानसभा में छत्तीसगढ़ बजट 2025 पेश कर रही है. साय सरकार का ये दूसरा बजट है जिसे वित्त मंत्री ओपी चौधरी दूसरी बार पेश कर रहे हैं. दोपहर साढ़े 12 बजे वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करेंगे. मंत्री चौधरी ने कहा कि इस बार का बजट पिछले साल के बजट का अगला कदम होगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की तर्ज पर 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करने का लक्ष्य है. इस बार का बजट उस दिशा में आगे ले जाने वाला साबित होगा.

बेहतर कल के लिए प्रयास का बजट: ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ का बजट स्ट्रेटेजिक है- ओपी चौधरी

जिस क्षेत्र में ग्रोथ की संभावना है, उस पर फोकस कर बजट तैयार किया गया है-ओपी चौधरी

ज्ञान को आगे बढ़ाने है तो गति को बढ़ाना होगा-ओपी चौधरी

यह बजट बेहतर कल के लिए प्रयास है, विकास के लिए कोशिश है-ओपी चौधरी

1 अप्रैल से पेट्रोल सस्ता

राजस्व संग्रहण के लिए नए उपाय किए जा रहे.

राजस्व में 11 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान

सीएएसफ फंड की कुल राशि 8 हजार करोड़ से ज्यादा हुई.

सरकारी कर्मचारियों की पेंशन का व्यय लगातार बढ़ रहा है.

पेंशन फंड बनाने का निर्णय, 456 करोड़ निवेश का प्रावधान

राजस्व में खनिजों पर रॉयल्टी का महत्वपूर्ण योगदान

ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड की स्थापना की जाएगी, 100 करोड़ निवेश

1 अप्रैल 2025 से पेट्रोल पर लगने वाले वैट में 1 रुपए की कमी करने का निर्णय

शासकीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया जाएगा

राज्य में प्रवासी सम्मेलन का निर्णय

शासकीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया जाएगा

मार्च माह का वेतन बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ दिया जाएगा

रायपुर में प्रेस क्लब के लिए 1 करोड़

नवीन भारत रक्षित वाहिनी का गठन किया जाएगा

जनसंपर्क विभाग के लिए 550 करोड़ का प्रावधान

रायपुर में प्रेस क्लब के रिनोवेशन और विस्तार के लिए 1 करोड़ का प्रावधान

पत्रकार सम्मान निधि राशि दस हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने का निर्णय

5 नए साइबर थाना खोले जाएंगे

कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने पर फोकस

5 नए साइबर थाना खोले जाएंगे

ड्रग्स जैसी चुनौती से निपटने के लिए 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन के लिए 3 करोड़ का प्रावधान

एनएसजी की तर्ज पर एसओजी गठन करने का निर्णय

स्टेट इंड्रस्ट्रियल फोर्स के गठन का निर्णय

3200 अतिरिक्त बस्तर फाइटर्स के पदों के सृजन का प्रावधान

SISF का गठन, 3200 से ज्यादा बस्तर फाइटर्स की भर्ती

मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के लिए 25 करोड़ का प्रावधान

राजस्व न्यायालय ऑनलाइन स्ट्रिमिंग के लिए 5 करोड़ का प्रावधान

मैदानी स्तर पर पटवारी सुगम सेवाएं दे सकें, इसके लिए भत्ता दिया जाएगा

अचल संपत्ति के अंतरण पर स्टांप ड्यूटी में 12 प्रतिशत का उपकर समाप्त करने का निर्णय

सरगुजा अंचल में विकास के नए युग का प्रारंभ

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए 118 करोड़ रुपए जारी किए गए

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए 110 करोड़ की राशि जारी की जाएगी

टूरिस्ट सर्किट के लिए 10 करोड़ का प्रावधान

बलरामपुर में प्रयास विद्यालय के लिए 20 करोड़ का प्रावधान

मनेंद्रगढ़, जशपुर में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के लिए बजट में प्रावधान

सरगुजा क्षेत्र में स्टेडियम बनाने के लिए भी बजट में प्रावधान

सरगुजा क्षेत्र प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाए, यह प्रयास रहेगा

पंचायतों से ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक सुगम यातायात व्यवस्था पर फोकस

मुख्यमंत्री सुगम यातायात योजना, 25 करोड़ का प्रावधान

बस्तर और सरगुजा प्राधिकरण के लिए भी 50-50 करोड़ का प्रावधान

एकल बत्ती कनेक्शन योजना के लिए 500 करोड़ का प्रावधान

बस्तर में नक्सलवाद का हो रहा सूर्यास्त,नियद नेल्लानार के लिए 25 करोड़

बस्तर में एजुकेशन पर खास फोकस

नक्सलगढ़ की जगह अब शिक्षा का गढ़

नक्सलवाद पर प्रचंड प्रहार

305 नक्सलियों का खात्मा

लगभग 1 हजार नक्सलियों का सरेंडर

अब गोलियों की गूंज नहीं स्कूल की घंटियां सुनाई देती है

पूवर्ती में पंचायत चुनाव में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

बस्तर में योग शिविर का आयोजन, 2 करोड़ का प्रावधान

बस्तर मैराथन के लिए बजट में प्रावधानराजनांदगांव और बलरामपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय

आदिवासी समाज पर फोकस, आदिवासियों का विशेष योगदान

जनजातीय क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

आवास निर्माण के लिए 300 करोड़ का प्रावधान

जल संसाधन परियोजनाओं के लिए 5 हजार करोड़

जल संसाधन परियोजनाओं के लिए अटल सिंचाई योजना लागू करने का निर्णय, 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में सिंचाई क्षमता सृजित की जाएगी.

बिलासपुर में पशु चिकित्सा महाविद्यालय

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राज्यांश 750 करोड़ का प्रावधान

दलहन तिलहन समर्थन मूल्य पर खरीदी, 80 करोड़ का प्रावधान

कृषक समग्र विकास योजना में 150 करोड़ का प्रावधान

गन्ना किसानों के बोनस के लिए 60 करोड़ का प्रावधान

बागवानी क्षेत्र विस्तार पर भी फोकस

हल्दी, अदरक खेती को बढ़ावा देने 5 करोड़ का प्रावधान

डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने पर भी फोकस

दुग्ध उत्पादन के जरिए किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

डेयरी विकास समग्र परियोजना के लिए 90 करोड़ का प्रावधान

मछली पालन और उत्पादन पर फोकस, 12 करोड़ का प्रावधान

अंजोरा में एक मात्र पशु चिकित्सा महाविद्यालय

बिलासपुर में कॉलेज के कार्यों के लिए बजट में प्रावधान

छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे ज्यादा धान खरीदी

खेती का छत्तीसगढ़ में विशेष महत्व

किसानों को उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध

इस बार छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा धान खरीदी की गई.

कृषक उन्नति योजना में 10 हजार करोड़ का प्रावधान

भूमिहीन कृषक मजदूरों के लिए 600 करोड़ का प्रावधान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राज्यांश 750 करोड़ का प्रावधान

गन्ना किसानोों को बोनसे के लिए 60 करोड़

बागवानी के लिए कई प्रावधान

हल्दी और अदरक की खेती के लिए 5 करोड़

सरकारी अस्पताल बनेंगे हाईटेक

सरोना रायपुर में 100 बिस्तर अस्पताल

नए पीएचसी की स्थापना की जाएगी

तखतपुर में मातृ शिशु अस्पताल की स्थापना होगी

सीएचसी भवन निर्माण के लिए भी बजट प्रावधान

राज्य को नेचुरोपेथी हब बनाने पर फोकस, 13 करोड़ का प्रावधान

वृद्धा पेंशन योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

महिला और बाल विकास के लिए हम लोगों ने मोदी गारंटी के तहत मोदी गारंटी की योजना के लिए 3000 करोड़ का प्रावधान रखा गया था. इस बार 5 हजार 500 करोड़ का प्रावधान रखा गया है. वृद्धा पेंशन योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान रखा गया है.

नया रायपुर में मेडिसिटी

नया रायपुर में 100 एकड़ में मेडिसिटी विकसित की जाएगी.

नक्सली प्रभावितों के लिए 15000 आवास

नक्सली प्रभावित लोगों के लिए 15000 आवास की अतिरिक्त स्वीकृति दी गई है.

स्वच्छ पेयजल योजना के लिए गांव के लिए 200 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 8500 करोड़

कितना खौफ होता है शाम के अंधेरों में

पूछ उन परिंदों से जिनके घर नहीं होते

महतारी सदन निर्माण के लिए 50 करोड़ का प्रावधान

ग्राम पंचायतों में यूपीआई पेमेंट व्यवस्था के लिए 5 करोड़ का प्रावधान

हमारी सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है. प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 8500 करोड़ का प्रावधान रखा गया है.पीपीजीटी के तहत 300 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

ग्रामीण विकास के लिए इस बार कई प्रावधान किए गए हैं. ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए पुल का होना बहुत जरूरी है. ऐसे पुल के विकास के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

गांव की सड़कों के विकास के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क विकास के तहत 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

प्रधानमंत्री आवास योजना के राज्यांश को पिछली सरकार ने देने से मना कर दिया था.

20000 पदों पर नियोजन की स्वीकृति दी गई है.

बहुउद्देशीय स्टेडियम के निर्माण 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है

अन्य जिलों में बहुउद्देशीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया

नगरी विकास के लिए इस बार के बजट में 750 करोड़ का प्रावधान रखा गया है

अमृत मिशन के लिए 744 करोड़ का प्रावधान किया गया है

सबके आवास की योजना के लिए 875 करोड़ की योजना का प्रावधान किया गया है

मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना को शुरू किया गया है. इसके लिए इस बजट में कुल 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है

रायपुर के नालंदा परिसर के लिए प्रावधान किया गया है. नालंदा परिसर विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

स्कूलों, कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी.

खेल प्रोत्साहन के लिए क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना.

जशपुर में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5 करोड़

स्टेडियम निर्माण के लिए बजट में प्रावधान.

बस्तर और सरगुजा में होम स्टे पॉलिसी के लिए 5 करोड़

छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र में असीम संभावनाएं

धुड़मरास को अंतरराष्ट्रीय गांव की सूची में शामिल किया.

होम स्टे पॉलिसी के लिए विशेष प्रावधान

बस्तर सरगुजा पर विशेष फोकस

छत्तीसगढ़ में अब 20 नर्सिंग कॉलेज

अभी तक छत्तीसगढ़ में कुल आठ नर्सिंग संस्थान है. छत्तीसगढ़ में इस बजट में 12 अतिरिक्त नर्सिंग संस्थान की स्थापना की जाएगी. नर्सिंग कॉलेज की संख्या पहले 8 थे. अब 12 नए कॉलेज खुलने से इनकी संख्या 20 हो जाएगी. 12 नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए 34 करोड़ की व्यवस्था की जा रही है.

6 नए फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना का निर्णय, बिलासपुर, दुर्ग,जगदलपुर, जशपुर, रायगढ़, मनेंद्रगढ़ में स्थापित किए जाएंगे, 6 करोड़ रुपए का प्रावधान

आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेजों को अपग्रेड करने के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

निफ्ट की होगी स्थापना

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी जो नया रायपुर में होगा इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है

मुख्यमंत्री कौशल विकास के लिए 26 करोड़

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के लिए 26 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

छत्तीसगढ़ की औसत आयु 24 वर्ष जबकि राष्ट्र की औसत आयु 28 वर्ष

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में फिल्म सिटी

छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्ज किया गया है.

आदिवासी संस्कृति को संभालने के लिए विशेष संग्रहालय की स्थापना की जा रही है. जिसके लिए शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय की स्थापना की जाएगी. इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 11 करोड़ की राशि लगाई जाएगी.

पर्यटन विभाग द्वारा नया रायपुर में फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

देवपुरी के मरम्मत के लिए 11 करोड़ 50 लाख का प्रावधान किया गया है.

राज्य की नई औद्योगिक नीति को रोजगार सृजन केंद्रित बनाया गया है. इसे सर्व समावेशी बनाते हुए नक्सली समर्पित नक्सल पीड़ित अग्निवीर और महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं.

निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया. जिसमें देश के कई बड़े उद्योगपति शामिल हुए थे. उन लोगों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई है.

फूड पार्कों की स्थापना के लिए 17 करोड़ प्रधानमंत्री उन्नयन योजना के तहत बजट का प्रावधान किया गया है.

उद्योगों को मिलने वाले अनुदान की राशि समय पर नहीं मिल पाने के कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था, पूर्व के 700 करोड़ के दायित्वों का भुगतान हमारी सरकार ने किया है.

उद्योग के बजट को हम लोगों ने बढ़ाया है और इसे 1420 करोड़ रखा गया है.

पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है, हमारी मंशा है प्रदेश में सर्विस सेक्टर का ग्रोथ तेजी से.

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स को भवन निर्माण के लिए नया रायपुर में जमीन देने का प्रस्ताव किया गया है.

रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल चलाने की तैयारी की गई है. रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपये प्रावधान किया गया है.

हिंदू कोई धर्म नहीं हिंदू जीवन की पद्धति है जो जीवन को जीना सिखाती है.

प्रयागराज में छत्तीसगढ़ पवेलियन की स्थापना की गई थी, जिसमें प्रयागराज में हमारे राज्य के सवा लाख लोगों ने सेवाएं ली,

डोंगरगढ़ में 59 करोड़ की लागत से परिक्रमा पात्र बनाया जाएगा, जिसकी स्वीकृति इस वित्तीय वर्ष में जारी की गई है.

राजिम कुंभ के आयोजन के लिए 8 करोड़ का प्रावधान इस बजट में रखा गया है जो अगले साल खर्च होगा

तीर्थ यात्रा योजना को चलाने के लिए 15 करोड़ का बजट रखा गया है.

1:07 PM, 3 Mar 2025 (IST)

छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि

इस बार की जीडीपी में 11% की वृद्धि अनुमानित है.

राष्ट्रीय औद्योगिक क्षेत्र में भी हमारी वृद्धि ज्यादा है.

छत्तीसगढ़ में सभी क्षेत्रों में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा तेजी से विकास हो रहा है.

छत्तीसगढ़ के राज्य में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि हुई है जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रहा है

रोजगार सृजन पर केंद्रित है नई उद्योग नीति

नवाचारों के प्रोत्साहन पर फोकस

रोजगार सृजन पर केंद्रित है नई उद्योग नीति

विशेष समुदायों के लिए विशेष प्रावधान

दिल्ली, मुंबई में इंवेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए गए

1:00 PM, 3 Mar 2025 (IST)

डिजिटल गवर्नेंस के लिए 9 करोड़ का प्रावधान

न्यायालयों के कंप्यूटरीकरण के लिए 38 करोड़ का प्रावधान

भू अभिलेखों के डिजिटिलीकरण के लिए 48 करोड़ प्रावधान

12:58 PM, 3 Mar 2025 (IST)

नई सड़कों के निर्माण के लिए 2000 करोड़ का बजट प्रावधान

अटल निर्माण वर्ष मनाने का संकल्प

पूंजीगत व्यय के लिए 18 प्रतिशत की रिकार्ड वृद्धि, यह कुल बजट का 16 प्रतिशत

छत्तीसगढ़ को 1 हजार 51 करोड़ रुपए केंद्र से बतौर प्रोत्साहन मिले

एक साल 600 से ज्यादा सबइंजीनियर की भर्ती की अनुमित दी गई

रोड प्लान तैयार किया है, चौड़ी और उन्नत सड़कों का जाल बिछाएंगे

मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना शुरू कर रहे हैं, 100 करोड़ का प्रावधान

नई सड़कों के निर्माण के लिए 2000 करोड़ का बजट प्रावधान

राज्य मार्गों के लिए 20 करोड़ का प्रावधान

12:55 PM, 3 Mar 2025 (IST)

छत्तीसगढ़ अमृतकाल के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में अग्रसर

दक्ष मानव संसाधन के लिए दस करोड़ का प्रावधान, युवाओं को रोजगार मिलेंगे

राजस्व विवादों को रोकने, डिजिटल नवाचार को प्रोत्साहन देने पर फोकस

ठेकेदार, सप्लायर, सेवा प्रदाता को निश्चित समय पर भुगतान पर फोकस

सीएम एक्सिलेंसी अवार्ड प्रदान किए जाएंगे

स्पेशल केपिटल असिस्टेंस योजना पर फोकस

डीएमएफ के कार्यों का सोशल ऑडिट भी होगा

12:53 PM, 3 Mar 2025 (IST)

छत्तीसगढ़ में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर फोकस

बिजनेस रिफार्म एक्सन प्लान पर भी फोकस

सुगम एप के जरिए फर्जी रजिस्ट्री रोकने में मदद

पंजीयन के कार्यालयों को अपग्रेड करने 20 करोड़ प्रावधान

12:50 PM, 3 Mar 2025 (IST)

छत्तीसगढ़ बजट 2025- इस बार GATI पर फोकस

पिछले साल GYAN पर काम किया, सीएम के नेतृत्व में जनता तक योजनाएं पहुंची.

इस बार GATI गुड गवर्नेंस, एक्सलेरेटिंग इंफ्रॉस्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, इंंडस्टिरियल ग्रोथ पर फोकस

लाल फीताशाही खत्म करने नई प्रणाली

12:47 PM, 3 Mar 2025 (IST)

अमृतकाल 2047 में छत्तीसगढ़ का योगदान

अमृतकाल 2047 के लिए छत्तीसगढ़ भी योगदान दे रहा.

छत्तीसगढ़ अंजोर 2024 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है.

सरकारी दस्तावेज नहीं बल्कि सभी वर्गों से चर्चा कर बनाया गया है.

अल्पकालिक, मध्यकालिक, दीर्घकालिक योजना बनाई गई है.

12:47 PM, 3 Mar 2025 (IST)

छत्तीसगढ़ में 4 लाख शासकीय कर्मचारी

शासकीय कर्मचारियों की संख्या भी 4 लाख पहुंच चुकी है.

18 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है.

12:46 PM, 3 Mar 2025 (IST)

प्रदेश में 14 मेडिकल कॉलेज

पहले पूरे राज्य में एक ही मेडिकल कॉलेज हुआ करता था. अब मेडिकल कॉलेज की संख्या 14 पहुंच चुकी है.

रायपुर में पहले 6 फ्लाइट आया करती थी. अब 76 फ्लाइट आती हैं.

उड़ान योजना का भी छत्तीसगढ़ को फायदा.

12:45 PM, 3 Mar 2025 (IST)

5 लाख करोड़ की जीडीपी को पार कर चुके हैं.

प्रति व्यक्ति आय डेढ़ लाख के पास पहुंच चुकी है.

12:42 PM, 3 Mar 2025 (IST)

छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब वित्त मंत्रीओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया. यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया. यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है.

12:39 PM, 3 Mar 2025 (IST)

छत्तीसगढ़ का बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री

स्थानीय चुनाव में छत्तीसगढ़ को तीसरा इंजन मिला.

हमारा राज्य रजत जयंती वर्ष मना रहा है.

25 वर्ष की आयु सबसे ज्यादा ऊर्जा का समय है.

छत्तीसगढ़ की औसत आयु 24 साल है.

25 साल में छत्तीसगढ़ में 76 फ्लाइट बढ़ें.

छत्तीसगढ़ पावर सरप्लस राज्य बना.

12:04 PM, 3 Mar 2025 (IST)

वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में वित्त मंत्री ने की पूजा

रायपुर: विधानसभा जाने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायपुर वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा अर्चना की.

11:47 AM, 3 Mar 2025 (IST)

छत्तीसगढ़ बजट 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की पूजा अर्चना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में बजट पेश करने से पहले अपने घर में पूजा अर्चना की.

11:38 AM, 3 Mar 2025 (IST)

सलफ्यूरिक एसिड के नाले में जाने पर मंत्री जायसवाल ने जांच के दिए आदेश

भूपेश बघेल ने भिलाई और दुर्ग में उद्योगों से निकलने वाला सलफ्यूरिक एसिड के नाले में जाने की जानकारी दी.

11:32 AM, 3 Mar 2025 (IST)

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा दुर्ग भिलाई में उद्योगों से निकले प्रदूषित जल के शिवनाथ नदी पर जाने पर सवाल

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल दे रहे जवाब. शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई.

11:25 AM, 3 Mar 2025 (IST)

राजेश मूणत का सवाल: हाउसिंग सोसाइटी की योजनाओं में शामिल कृषि भूमि को आवासीय किया जाना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की जगह मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल दे रहे जवाब.

11:22 AM, 3 Mar 2025 (IST)

छात्रवृति भुगतान को लेकर विधायक चातुरी नंद ने प्रश्न पूछा

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम इस सवाल का जवाब दे रहे हैं. नेताम ने कहा कि छात्रवृत्ति में राज्यांश और केंद्रांश होता है. कई बार राज्यांश तो मिल जाता है लेकिन केंद्रांश मिलने में देरी होती है इस वजह से कई बार छात्रवृत्ति देने में देरी हो जाती है.

11:17 AM, 3 Mar 2025 (IST)

छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल में कृषि विकास और किसान कल्याण पर सवाल जवाब

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने से पहले प्रश्नकाल चल रहा है. विधायक कृषि विकास और किसान कल्याण पर संबंधित विभाग के मंत्रियों से सवाल पूछ रहे हैं. जिसका जवाब कृषि मंत्री रामविचार नेताम दे रहे हैं.

10:34 AM, 3 Mar 2025 (IST)

सीएम विष्णुदेव साय विधानसभा के लिए रवाना

रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय 10 बजकर 40 मिनट पर छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे. 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा. 12 बजे से 12 बजकर 25 मिनट तक मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. साढ़े 12 बजे से शाम 5 बजे तक विधानसभा सत्र में शामिल होंगे.

10:09 AM, 3 Mar 2025 (IST)

छत्तीसगढ़ बजट 2025: 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ का था पिछला बजट

साल 2024 में ओपी चौधरी ने 9 फरवरी को पेपरलेस बजट पेश किया था. पिछला बजट 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ का था. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस बार का बजट पिछले बारे के बजट को आगे ले जाने वाला होगा.

9:47 AM, 3 Mar 2025 (IST)

छत्तीसगढ़ बजट 2025: सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की 24वीं बैठक

रायपुर: विधानसभा में बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी जो साढ़े 12 बजे तक चलेगी. इसके बाद विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ बजट 2025 पेश करेंगे.

9:25 AM, 3 Mar 2025 (IST)

सीएम विष्णुदेव साय ने बताया-“छत्तीसगढ़ का जनकल्याणकारी बजट”

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पेश होने वाले बजट को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा “आ रहा है अटल निर्माण वर्ष का बजट… छत्तीसगढ़ का जनकल्याणकारी बजट विकास के नए आयाम स्थापित करने वाला बजट.”.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button