पेड़ पर लटका मिला कंकाल, मच गया बवाल

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: चिरमिरी के ओपन कास्ट कोयला खदान के पास जंगल से एक महिला का शव बरामद हुआ है. शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुका है. स्थानीय लोगों ने सबसे पहले पेड़ पर कंकाल को लटका देखा. डेड बॉडी को देखने से ऐसा लग रहा है जैसे कि शव काफी पुराना हो. पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामे की कार्रवाई पूरी की है. पुलिस को अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार है. पीएम रिपोर्ट से मौत की असली वजह का पता चलेगा.
जंगल में मिला कंकाल: जिस जगह से महिला का शव मिला है वो इलाका जंगल से लगा है. शव के कई हिस्से गायब मिले हैं. शव की पहचान के लिए पुलिस ने आस पास के इलाकों में गांव वालों से बातचीत की. जांच के दौरान पता चला कि एक महिला 5 दिसंबर 2024 से ही अपने घर से लापता थी. शव के पास जो कपड़े मिले हैं वो लापता महिला से मैच खाते हैं.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हमें इतंजार है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा. फिर हम आगे कार्रवाई करेंगे – दीपिका मिंज, सीएसपी, चिरमिरी
परिजनों ने की शव की पहचान: परिजनों का कहना है कि कपड़े के आधार पर ये महिला उनकी लापता रिश्तेदार है. महिला की गुमशुगी की रिपोर्ट भी पुलिस थाने में दर्ज है. पुलिस अब हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इस केस की जांच में जुट गई है.



