राष्ट्रीय

दुनिया की फैक्ट्री बनकर उभर रहा भारत…

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री  ने कहा कि उनका ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान अब रंग ला रहा है क्योंकि भारतीय उत्पाद वैश्विक हो रहे हैं और दुनियाभर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। पीएम मोदी ने ‘एनएक्सटी’ सम्मेलन में ‘न्यूजएक्स वर्ल्ड’ चैनल के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि दुनिया दशकों तक भारत को अपने ‘बैक ऑफिस’ के रूप में देखती रही, लेकिन देश अब ‘न्यू फैक्ट्री ऑफ वर्ल्ड’ के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत वर्कफोर्स नहीं बल्कि एक ‘वर्ल्ड फोर्स’ है।

 ‘एनएक्सटी’ सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया की नई फैक्ट्री बन रहा है। पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि देश ‘सेमीकंडक्टर’ से लेकर एयरक्राफ्ट कैरियर तक सब बना रहा है। मखाना और बाजरा जैसे ‘सुपरफूड’ (न्यूनतम कैलोरी और अधिकतम पोषक तत्व वाले खाद्य पदार्थ), आयुष उत्पाद और योग को दुनिया भर में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक प्रमुख ऑटोमोबाइल उत्पादक बन गया है और इसका रक्षा निर्यात बढ़ रहा है।

‘देश की असली कहानियां दुनिया तक पहुंचनी चाहिए’

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को बिना किसी लीपा-पोती के वैसा ही पेश किया जाना चाहिए जैसा वह है। इसे किसी तरह के दिखावे की जरूरत नहीं है। देश की असली कहानियां दुनिया तक पहुंचनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का तीसरी बार फिर से चुना जाना लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत का नया वैश्विक समाचार चैनल देश की उपलब्धियों को विदेशों तक ले जाएगा।

दुनिया 21वीं सदी में भारत की ओर देख रही- PM

पीएम मोदी कहा कि दुनिया 21वीं सदी में भारत की ओर देख रही है और देश लगातार सकारात्मक खबरें पैदा कर रहा है। भारत अब कई वैश्विक पहलों का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने हाल में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी और जी-20 में भारत की अध्यक्षता का जिक्र किया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button