छत्तीसगढ़

रायपुर लूट की घटना का खुलासा, 19 लाख के जेवर बरामद

रायपुर: गुढ़ियारी थाना में पीड़िता टिकेश्वरी रजक सुखराम नगर गोगांव में अपने पुत्र के साथ किराए के मकान में रहती थी. पीड़िता रायपुर के आमापारा में बर्फ की दुकान चलाती है. 24 फरवरी की दोपहर अपने मकान के एक कमरे में सोई हुई थी. तभी लगभग ढाई बजे दो अज्ञात व्यक्ति पीड़िता के घर में घुसे. पीड़िता को गमछे से बांधने के साथ ही उसके मुंह को भी बांध दिया. पीड़िता को डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने आलमारी की चाबी मांगी और उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए थे. पीड़िता की रिपोर्ट पर गुढ़ियारी थाने में मामला दर्ज किया गया. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.

रायपुर लूट में भिलाई के आरोपियों का हाथ: रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया “पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की. मुखबिर लगाकर आरोपियों की पतासाजी की गई. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की. पुलिस टीम ने भिलाई और दुर्ग के रहने वाले सुनील चौहान उर्फ पप्पू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद सुनील चौहान उर्फ पप्पू ने अपने अन्य दो साथी विक्रम सिंह चौहान और तीरेंद्र चौहान के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की.”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button