प्रोप ट्रेड अकाउंट खोलने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी तमिलनाडू से गिरफ्तार

भिलाई : भिलाई पुलिस ने प्रोप ट्रेड अकाउंट खुलवाने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी एम हर्षवर्धन रेड्डी को पुलिस तमिलनाडु के तिरुपुर से प्रोडक्शन वारंट पर भिलाई लेकर आई है. आरोपी के खिलाफ आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की है.
20 लाख की ठगी का है आरोप : भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक वृंदा नगर कैंप-एक निवासी 27 वर्षीय. टी.राजेश्वर राव की शिकायत पर एम हर्षवर्धन रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. आरोपी ने पीड़ित को ऑनलाइन ट्रेडिंग करने पर ज्यादा मुनाफा दिलवाने के नाम पर अपने झांसे में लिया था. इसके बाद प्रोप ट्रेड अकाउंट पर खाता खुलवाने के नाम पर उससे अलग-अलग किस्तों में कुल 20 लाख रुपए इनवेस्ट करवाए.
पैसे लेने के बाद भी नहीं खुला खाता : आरोपी हर्षवर्धन ने पैसे लेने के बाद भी टी राजेश्वर राव का कोई खाता नहीं खोला.इसके बाद राजेश्वर राय से संपर्क करना बंद कर दिया.
वैशाली नगर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी तमिलनाडू के तिरुपुर जेल में बंद है.जहां उसने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई है. इस पर पुलिस ने आरोपी हर्षवर्धन को लाने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया.इसके बाद उसे तिरुपुर सिटी से गिरफ्तार करके भिलाई लाई –सत्यप्रकाश तिवारी भिलाई नगर सीएसपी
आरोपित ने तिरुपुर सिटी में भी प्रोप ट्रेड अकाउंट खुलवाने के नाम पर 55 लाख और विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश में 60 करोड़ 30 लाख की धोखाधड़ी की थी. इसी वजह से वो जेल में बंद था.



