उत्तरप्रदेश

3 लाख में दी सुपारी, गले पर लगाया 7 जहरीले इंजेक्शन… महिला के प्यार में अंधे PAC जवान ने पत्नी को दी खौफनाक मौत

Bareilly News,प्यार में अंधे पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारने की दिल दहला देने वाली साजिश रच डाली। 8वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही रवि कुमार ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए 3 लाख रुपये की सुपारी दी, और उसे जहरीले इंजेक्शन देकर मार डाला। हत्या को लूट का रूप देने की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से कातिल बच नहीं सके। सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी बनी बोझ, प्रेमिका से शादी के लिए बना हैवान
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की यह घटना रिश्तों को शर्मसार करने वाली है। मृतका के पिता जगदीश ने दामाद रवि कुमार पर हत्या का शक जताया और जब पुलिस ने जांच की, तो जो सच सामने आया उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। रवि कुमार की शादी 2015 में हुई थी और उसके तीन बेटियां थीं। बेटियों के जन्म के बाद वह पत्नी को बोझ समझने लगा और उसे भूत-प्रेत के साए का बहाना बनाकर झाड़-फूंक कराने लगा। इसी बीच वह एक दूसरी महिला के प्रेमजाल में फंस गया और अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए मौत का जाल बुनने लगा।

ऐसे रची खौफनाक साजिश, प्लॉट दिखाने के बहाने दी दर्दनाक मौत
22 फरवरी 2025 को रवि कुमार ने पत्नी को प्लॉट दिखाने के बहाने फरीदापुर बुलाया। वहाँ पहले से मौजूद शातिर डेंटर शानू और नर्सिंग असिस्टेंट जतिन ने कार में ही महिला को काबू कर लिया। जतिन ने अपने मेडिकल नॉलेज का खतरनाक इस्तेमाल करते हुए महिला की गर्दन और शरीर में कुल 7 जहरीले इंजेक्शन उतार दिए, जिससे कुछ ही मिनटों में उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

हत्या को लूट दिखाने का नाकाम ड्रामा
पत्नी की मौत के बाद आरोपियों ने हत्या को लूट का रूप देने की साजिश रची। शानू ने मृतका के गहने लूट लिए और रवि कुमार ने अपने दोस्त को फोन कर नकली लूट का नाटक किया। खुद को भी मामूली चोट पहुंचाकर ड्रामा रचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तेज नजरों से बच न सका।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button