छत्तीसगढ़

जंगली सूअर, DFO बंगले के गेट में फंसा, रेस्क्यू के दौरान लोगों पर किया हमला

रायगढ़. जंगल से भटककर पानी की तलाश में एक जंगली सूअर शहरी क्षेत्र में घुस आया. जंगली सूअर के अचानक इलाके में दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया. इस दौरान सूअर डीएफओ बंगले के गेट में फंस गया. स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला तो सूअर ने उनपर ही हमला कर दिया. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद जंगली सूअर को जाल में फसाने में कामयाब मिली. 

जानकारी के मुताबिक, वनमंडलाधिकारी स्टाईलो मंडावी का बंगला टीवी टावर रोड पर है. पहाड़ से नीचे उतरकर जंगली सुअर वापस जाने के दौरान दोपहर 1 बजे डीएफओ एक बजे डीएफओ बंगले के गेट में फंस गया था. इस दौरान सुअर को बहार निकालने की कोशिश की तो उसने लोगों पर हमला कर दिया. भारी मशक्कत के बाद सुअर को जाल में फंसाकर इंदिरा विहार लाया गया. 

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

पूरे मामले को लेकर जिला मंडलाधिकारी स्टाईलो मंडावी ने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में जंगली सुअर तथा अन्य वन्य प्राणी आसपास विचरण करते रहते हैं. चूंकि वन विभाग का यह इलाका पहाड से लगा हुआ है, आज दोपहर एक जंगली सुअर भटककर सीधे सड़क पर आ गया और वापस जाने के दौरान उनके बंगले के गेट में फंस गया था. वहां से निकलने के बाद यह रिहायशी मोहल्ले में घुस गया. उनका कहना था कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर लिया है. चूंकि भगदड़ और पकड़ने से पहले वह गंभीर रूप से घायल था. इसलिये उसे रेस्क्यू के बाद इंदिरा विहार में रखा गया है. जहां उसे इलाज के बाद छोड़ा जाएगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button