छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आग का कहर, दूर दूर तक धुएं का गुबार

बिलासपुर: तखतपुर महामाया मंदिर गेट के पास आज अचानक अफरातफरी मच गई, जब आग लग जाने से लाखों रुपए का शादी के लिए तैयार फर्नीचर जल कर राख हो गया. तखतपुर मुख्य मार्ग में टेकु सिंह के लक्ष्मी फर्नीचर में लगभग 11 बजे के आसपास ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई. आग इतनी भयानक थी की दूर-दूर तक लपटें और धुएं का गुबार दिखता रहा.

आग से दहशत में लोग: आग लगने और दमकल के आने के बीच में नगर में दहशत बनी रही. तेज लपट के साथ आग से फर्नीचर दुकान में रखे गद्दे और फर्नीचर जल गए. वहीं आसपास लोगों ने मदद करने का बहुत प्रयास किया लेकिन आग बहुत तेज थी.

लोगों ने दुकान वाले की मदद की: आग लगने की सूचना के बाद वहां पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और नगर वासियों ने फुर्ती दिखाई. उनके प्रयास से दुकान के निचले हिस्से में रखे लाखों रुपए के फर्नीचर सहित सब समान को मुख्य मार्ग पर लाया गया. उसके बाद सामान को दुकान के पीछे जाकर रख दिया. जिससे अगर आग नीचे आती है तो दुकानदार को नुकसान ना हो. नगरवासी इस प्रयास में सफल भी रहे. देखते ही देखते आधे घंटे के भीतर सैकड़ों लोगों ने मिलकर दुकान के निचले हिस्से को खाली कर दिया.

कैसे लगी आग ?: दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. वहीं नगर में लगी आग के बाद दमकल की भी कमी को तखतपुर में महसूस किया गया. बिलासपुर पुलिस ने आग की घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद ही इस केस में और खुलासा हो सकेगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button