छत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि के दिन बोलेर और कंटेनर के बीच भिड़ंत, 5 की मौत

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बोलेर और कंटेनर के बीच भिड़ंत होने से बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. यह हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र में हुआ है.

लोगों ने वाहनों में लगाई आग: हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से भाग गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सीतापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर गांव के पास हुई. लोग महाशिवरात्रि के अवसर पर किलकिला में एक शिव मंदिर में पूजा करने के बाद रेवापुर गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बोलेरो, विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई.

चार लोगों की मौके पर हुई मौत: पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान राजकुमार अगरिया (55), उनकी बेटी अंजलि (25), सूरज अगरिया (14) और एक वर्षीय लड़के माही के रूप में हुई है. इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं. घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक, आयुष (12) को मृत घोषित कर दिया. बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.पुलिस अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जो अपना वाहन छोड़कर भाग गया.

सीएम ने हादसे पर दुख जताया: यह हादसा नेशनल हाइवे 43 पर विशुनपुर गांव के प्लांट के पास दोपहर को हुआ है. CM विष्णुदेव साय ने सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत पर दुख जताया है. सीएम ने घायलों के तत्काल इलाज के निर्देश दिए हैं. सीएम साय ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में लिखा कि ”ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं.”

सीएम ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट: सीएम साय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो-कंटेनर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है. हादसे में 6 लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की भी खबर है. सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. सीएम का यह पोस्ट हादसे के वक्त का है. हादसे के बाद अस्पताल में एक और शख्स की जान चली गई है. इस तरह मरने वालों की संख्या पांच हो गई.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button