छत्तीसगढ़

पांच साल की बच्ची की मिली लाश, दुष्कर्म के बाद मर्डर की आशंका

बिलासपुर: बिलासपुर में मंगलवार को एक 5 साल की मासूम बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सरकंडा के निर्माणाधीन बिल्डिंग में बच्ची की खून से लथपथ लाश मिली है. बच्ची बीते रात घर से चॉकलेट लेने गई थी. उसके बाद वह वापस नहीं लौटी. मंगलवार की सुबह इस बात का खुलासा हुआ. पुलिस पूर केस की जांच में जुट गई है.

सोमवार शाम से लापता थी बच्ची: बताया जा रहा है कि सरकंडा थाना क्षेत्र में बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा है. यहां कोनी इलाके के मजदूर निवास करते हैं. उन्हीं में से एक परिवार की बच्ची सोमवार की शाम को चॉकलेट लेने के लिए गई थी. उसके बाद वह चॉकलेट लेकर वापस नहीं आई. देर रात तक घर नहीं आने पर उसकी हर जगह तलाश की गई. मंगलवार को जब मजदूर काम करने के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग में पहुंचे तो उन्हें वहां एक बच्ची की लाश मिली.

घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है. इस केस में जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे- रजनेश सिंह, एसपी, बिलासपुर

पुलिस को दी गई सूचना: इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. लाश को कब्जे में लिया गया और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इस केस की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग एक्सपर्ट को बुलाया गया है. मौके से पुलिस सबूत इकट्ठा कर रही है. इस घटना ने मानवता को शर्मसार करने के साथ साथ समाज को झकझोर दिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button