मोदी की बात लोकतंत्र के लिए खतरा कैसे

वाशिंगटन डीसी. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने वॉशिंगटन डीसी में आयोजित कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कान्फ्रेंस (सीपीएसी) को संबोधित करते हुए लेफ्ट विंग की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने इस पूरे खेमे को दोहरा चरित्र वाला बताया। मेलोनी ने पूरी दुनिया के लेफ्टिस्ट लीडर्स को पाखंडी बताया है। साथ ही उन्होंने इस दौरान अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने एलीट और लेफ्ट विंग नेताओं पर जमकर हमला बोला। मेलोनी ने कहा कि आज के समय में जब ट्रंप, मेलोनी, जावियर मिलैई या नरेंद्र मोदी जैसे नेता बात करते हैं तो उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में मोदी, ट्रंप और मेरे जैसे दक्षिणपंथी नेताओं के उभरने से सारे लेफ्टिस्ट नेता परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 90 के दशक में बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर को ग्लोबल लेफ्टिस्ट लिबरल नेटवर्क बनाने के लिए ‘राजनेता’ माना जाता था। उन्होंने कहा कि यह लेफ्ट विंग का दोहरा मानक है, लेकिन हम इसकी आदत डाल चुके हैं।
अच्छी खबर यह है कि अब लोग उनके झूठों पर विश्वास नहीं करते। हम पर जितनी भी कीचड़ उछाली जाती है नागरिक हमें ही वोट देते हैं। मेलोनी ने ट्रंप को एक मजबूत नेता बताया जो वैश्विक कंजरवेटिव्स के साथ एकजुट रहेंगे। उन्होंने कहा कि लेफ्ट विंग घबराया हुआ है और ट्रंप की जीत के साथ उनका गुस्सा उन्माद में बदल गया है। केवल इसलिए नहीं कि कंजरवेटिव्स जीत रहे हैं, बल्कि इसलिए कि अब कंजरवेटिव्स दुनिया भर में एकजुट हो रहे हैं। मेलोनी अमरीका के वॉशिंगटन डीसी में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़ी थीं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की तारीफ की। उन्होंने ट्रंप को मजबूत नेता बताया। उन्होंने कहा कि लेफ्ट नेता राइट विंग लीडर्स के आगे बढऩे से हताश हैं। खासतौर से तब से जब से ट्रंप व्हाइट हाउस लौटे हैं। ट्रंप के जीतने से लेफ्ट घबराया हुआ है।



