छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय को जन्मदिन पर आशीर्वाद देने उमड़ा जनसैलाब

जशपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 61वें जन्मदिवस पर उनके घर आगमन की सूचना से उनके गृह ग्राम बगिया में सुबह से ही लोगों का बगिया आना प्रारम्भ हो गया, जहां दोपहर होते होते बड़ी संख्या में लोग बगिया पहुंच गए. यहां कोई अपने दोस्त तो कोई अपने साथी, तो किसी ने अपने परिजन, कोई भाई तो कोई सहयोगी के रूप में अपने प्रिय विष्णुदेव साय से मिलकर उन्हें उनके जन्मदिवस पर आशीष देने को आतुर दिखे. इस दौरान सभी विष्णु भैय्या जिंदाबाद के नारों के बीच उनकी लंबी उम्र के लिए आशीष देते दिखे. 

लोग अपनी खुशी से बच्चे एवं आये लोगों को चॉकलेट एवं मिठाईयां बाटते हुए दिख रहे थे, तो कुछ लोग खुशी से शुभाशीष के गीत गा रहे थे. इस गांव में कुछ ऐसे बुजुर्ग भी थे, जिन्होंने बचपन से मुख्यमंत्री को बच्चे के रूप में खेलते कूदते एवं बड़े होने के बाद उनके संघर्षों को भी देखा, उन्हें बहुत खुशी थी कि आज उनके गांव का साधारण सा लड़का अपनी मेहनत से आज मुख्यमंत्री बन गया है. 

ये उनके चेहरे पर दिख रही खुशी से साफ झलक रहा था. उनके प्रियजनों का जनसैलाब देख मुख्यमंत्री ने सभी से एक एक कर मुलाकात की और सभी को उनके आशीष के लिए आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि आपका प्यार, विश्वास और स्नेह हमें ताकत प्रदान करता है. आपके आशीर्वाद एवं स्नेह देने के लिए वह आभारी हैं और उनकी कामना है कि आप सभी का प्यार और समर्थन हमें हमेशा मिलता रहे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button