छत्तीसगढ़

बालिका विद्यालय में छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री ने मनाया जन्मदिन, बालिकाओं ने किया सीएम का स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वां जन्मदिन बेहद सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ मनाते नजर आ रहे हैं. इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री साय खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने छात्राओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला. छात्राओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान बच्चों का प्रेम देखकर मुख्यमंत्री साय गदगद हो गए.

बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय को जन्मदिन पर देशभर के नेता बधाई दे रहे हैं. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य समेत देश के कई नेताओं ने उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई दी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button