बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, 21 फरवरी को नॉन मैट्रिक से लेकर MBA तक को मिलेगी नौकरी

समस्तीपुर. बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे युवाओं के लिए लोकल18 एक महत्वपूर्ण अवसर की जानकारी लेकर आया है. अगर आप भी रोजगार की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है. जी हां, मैं बात कर रहा हूं समस्तीपुर जिले के जीएमआरडी कॉलेज ग्राउंड, मोहनपुर परिसर में आयोजित होने वाले रोजगार मेला सह मार्गदर्शन शिविर की.
यह मेला 21 फरवरी 2025 को आयोजित होगा, यहां विभिन्न कंपनियां आएंगी और इच्छुक युवाओं से आवेदन लिए जाएंगे. खास बात यह है कि इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आपको सुबह 10:00 बजे पहुंचना होगा और यहां नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. इतना ही नहीं, अगर आप आत्मनिर्भर बनने का सोच रखते हैं, तो आपको इस मेले में मार्गदर्शन भी मिलेगा और रोजगार के तरीके भी बताए जाएंगे.
रोजगार मेला की मुख्य विशेषताएं
बताते चलें कि रोजगार मेला का आयोजन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन समिति की ओर से किया जा रहा है. इस मेले का उद्देश्य दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है. इस मेले में करीब 16 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी. मेले में शामिल होने के लिए नन-मैट्रिक से लेकर एमबीए तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.



