छत्तीसगढ़

निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर भाजपा ने कार्टून के जरिए कसा तंज, भूपेश का दिया हवाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर हमले के लिए कार्टून को एक जरिया बना लिया है. गाहे-बगाहे इन कार्टूनों के जरिए कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ पार्टी के आला नेताओं पर तंज कसती रहती है. अबकी बार निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर कार्टून के जरिए तंज कसा है. 

सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने कार्टून जारी कर कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आला नेताओं को निशाने पर लिया है. निकाय परिणाम के जारी होने से पहले ही कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तत्काल प्रभाव से पंजाब की कमान सौंप दी थी. ऐसे में निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी कौन लेगा, इसको लेकर पार्टी में मचे कश्मकश को उजागर किया है.

बता दें कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अब तक न तो दीपक बैज ने जिम्मेदारी ली है, और न ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने, जिन्होंने अंबिकापुर में चुनाव के दौरान अगला चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ने वाला बयान देकर राजनीतिक सनसनी पैदा करने के बाद बयान से पलटते हुए नगरीय निकाय चुनाव में अंबिकापुर क्षेत्र में सिंहदेव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कहने का दावा किया था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button