तकनीकी

50MP सेल्‍फी कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ कल लॉन्‍च हो रहा Vivo V50

नई द‍िल्‍ली. चीन की स्‍मार्टफोन कंपनी Vivo कल 17 फरवरी को अपना V50 हैंडसेट लॉन्‍च कर रही है. वीवो के फैंस को इस फोन का लंबे समय से इंतजार है. हो भी क्‍यों न, इस हैंडसेट में 6,000mAh की बैटरी, फनटच OS 15 और 50MP ZEISS टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा जैसे फीचर्स होने की बात कही जा रही है. ZEISS कैमरा अपनी हाई क्‍वाल‍िटी और फास्‍ट स्‍पीड के ल‍िए जाना जाता है. फोन में आपको स्‍टैंडर्ड ऑटोफोकस और मैनुअल फोकस जैसे एडवांस फीचर भी म‍िलने वाले हैं.

सेल्‍फी लवर्स के ल‍िए इस फोन में 50MP ऑटोफोकस ग्रुप सेल्‍फी कैमरा द‍िया गया है. भारत में इस फोन की कीमत ₹42,000 के आसपास हो सकती है. हालांक‍ि इस फोन के फीचर्स और स्‍पेस‍िफ‍िकेशन के बारे में कंपनी ने बहुत कुछ छ‍िपा कर रखा है, लेक‍िन मीड‍िया र‍िपोर्ट्स और अफवाहों के आधार पर यहां जान‍िये क‍ि इस फोन में कौन से स्‍पेस‍िफ‍िकेशन म‍िल सकते हैं.

Vivo V50: संभाव‍ित स्‍पेस‍िफ‍िकेशन
फोन में 6.7 इंच की क्‍वाड कर्व्‍ड AMOLED स्‍क्रीन हो सकती है, जो 120Hz र‍िफ्रेश रेट के साथ आएगी. 3000 नीट्स ब्राइटनेट और 1260×2800 प‍िक्‍सेल र‍िजोल्‍यूशन म‍िल सकता है. V50 के कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ ट्र‍िपल AI पावर्ड कैमरा हो सकता है. तीनों 50MP सेंसर हो सकते हैं. फ्रंट में भी 50MP लेंस म‍िल सकता है. Vivo का ये फोन बैटरी के मामले में भी धुरंधर है. इसमें 6000mAh की मजबूत बैटरी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button