नागपुर में विस्फोटक कंपनी में धमाका, 2 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक विस्फोटक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।
राहत और बचाव काम जारी
फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हालांकि, मामले में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।



