छत्तीसगढ़

तालाब में नहाने गई दो लड़कियों की डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है. जटगा चौकी इलाके के खोड़री गांव में दो नाबालिग लड़कियों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. दोनों लड़कियां नहाने के लिए गई थीं, इस दौरान ये हादसा हो गया. मृतक लड़कियों की उम्र करीब 10 से 11 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव बरामद किए हैं. उन्हें तुंरत तुमान के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घटना से गांव में शोक की लहर है. परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों लड़कियां पानी में डूबी हैं. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button