छत्तीसगढ़

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 20 जनवरी को करेंगे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ: पहले दिन भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ देंगे आशीष वचन अंतिम दिन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सम्बोधित

रायपुर, 19 जनवरी 2024
छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को विधानसभा की कार्यप्रणाली और संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी देने के लिए 20 जनवरी से शुरू हो रहे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला करेंगे। प्रबोधन कार्यक्रम के पहले दिन अंतिम सत्र में भारत के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और दूसरे दिन के अंतिम सत्र में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह नवनिर्वाचित विधायकों को सम्बोधित करेंगे।
प्रबोधन कार्यक्रम के पहले दिन 20 जनवरी को उद्घाटन सत्र प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। उद्घाटन सत्र को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला सम्बोधित करेंगे। इसके बाद प्रथम सत्र दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना, ध्यानाकर्षण सूचना, लोक महत्व के विषय पर व्याख्यान देंगे। द्वितीय सत्र दोपहर 2.50 से शुरू होगा। इस सत्र में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया और तृतीय सत्र में भारत के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ आशीष वचन देंगे। तृतीय सत्र शाम 4.15 बजे से प्रारंभ होगा।
प्रबोधन कार्यक्रम के दूसरे दिन 21 जनवरी को प्रथम सत्र प्रातः 11 बजे शुरू होगा। इस सत्र में विधानसभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर प्रश्न, प्रश्नकाल, प्रश्न से उद्भुत विषय पर व्याख्यान देंगे। द्वितीय सत्र दोपहर 12.15 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में पूर्व मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय आय-व्यय, अनुदान मांगों पर चर्चा, कटौती प्रस्ताव, लेखा अनुदान, अनुपूरक अनुदान आदि विषयों पर व्याख्यान देंगे। तृतीय सत्र दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में विधानसभा सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक विधानसभा की समितियों एवं अशासकीय कार्याें पर व्याख्यान देंगे। चतुर्थ सत्र शाम 4.15 बजे प्रारंभ होगा। इस सत्र में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह प्रभावी विधायक कैसे बने इस विषय पर व्याख्यान देंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button