निकाय चुनाव : मंत्रियों के क्षेत्र में कैसा रहा परिणाम ? कितनी सीटें रमन, महंत, बघेल के नाम ?

नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों की तस्वीर साफ हो चुकी है. कुछ निकायों को छोड़ दें तो भाजपा की लहर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है. निगमों में कांग्रेस का हाथ खाली हो गया है. वहीं 49 पालिकाओं में से 35 पर भाजपा काबिज हो गई है. कांग्रेस के कब्जे में 8 सीटें आईं. आम आदमी पार्टी ने खाता खोलते हुए 1 सीट जीती और 5 निर्दलीय प्रत्याशी चुनकर आए हैं. वहीं 114 पंचायतों में 81 में कमल खिला है. तो वहीं कांग्रेस के खाते में महज 22 सीटें आई हैं. निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की और 1 पर बसपा ने खाता खोला. इन परिणामों में मंत्रियों के क्षेत्र वाले निकायों में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा. सभी निकायों में बीजेपी ने कांग्रेस को धूल चटा दी है. आइए जानते हैं मंत्रियों के दबदबे वाले क्षेत्रों में किसका कितना स्ट्राइक रेट रहा.
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव परिणाम
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
गृह जिला- राजनांदगांव परिणाम- 100%
कुल- 5 निकाय
भाजपा-5
कांग्रेस-0
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
गृह जिला-कवर्धा
परिणाम-100% रहा है.
कुल- 7 निकाय
भाजपा- 7
कांग्रेस-0
उपमुख्यमंत्री अरुण साव
गृह जिला मुंगेली और बिलासपुर
परिणाम- 80%
कुल- 13 निकाय
भाजपा- 10
कांग्रेस- 2
आप- 1
मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
गृह जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी में परिणाम 95%
कुल निकाय- 6
भाजपा-5
कांग्रेस-1
बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत
गृह जिला- राजधानी रायपुर परिणाम- 85%
कुल- 11 निकाय
भाजपा-9
कांग्रेस-2
पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
गृह जिला- दुर्ग
कुल- 7 निकाय
भाजपा-6
कांग्रेस- 0
निर्दलीय-1
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री केदार कश्यप
गृह जिला और बस्तर संभाग
परिणाम 95% रहा
कुल- 19 निकाय
भाजपा- 17
कांग्रेस-1
निर्दलीय-1
मंत्री रामविचार नेताम
गृह जिला- बलरामपुर में परिणाम- 95%
कुल- 5 निकाय
भाजपा- 4
कांग्रेस-1
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
गृह जिला- सूरजपुर
परिणाम-95%
कुल निकाय-5
भाजपा-4
कांग्रेस-1
मंत्री दयालदास बघेल
गृह जिला- बेमेतरा
परिणाम- 70%
कुल-10 निकाय
भाजपा- 7
कांग्रेस-1
निर्दलीय-2
मंत्री लखन देवांगन
गृह जिला- कोरबा
परिणाम- 95%
कुल- 6 निकाय
भाजपा- 5
कांग्रेस-1
मंत्री ओपी चौधरी
गृह जिला- रायगढ़
परिणाम- 80 %
कुल- 7 निकाय
भाजपा- 5
कांग्रेस- 1
निर्दलीय- 1
मंत्री टंकराम वर्मा
गृह जिला- बलौदाबाजार
परिणाम- 65%
कुल- 8 निकाय
भाजपा- 5
कांग्रेस-2
निर्दलीय-1
नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत
गृह जिला- जांजगीर और सक्ति
परिणाम- 55%
कुल- 17 निकाय
भाजपा- 9
कांग्रेस- 3
निर्दलीय- 4
बसपा- 1



