छत्तीसगढ़

निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा – छग से कांग्रेस का कुशासन पूरी तरह समाप्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जनता-जनार्दन के भाजपा के प्रति दृढ़ विश्वास का उद्घोष बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तमाम झूठे वादों और झूठे प्रचार के बावजूद प्रदेश के शहरों-नगरों की जनता-जनार्दन ने भाजपा के “अटल विश्वास पत्र” में किए गए वादों पर अपना भरोसा व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के सुशासन पर एक बार फिर से मुहर लगाई है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने निकाय चुनावों में पार्टी की शानदार जीत को शहरी व नगरीय जनता की जीत बताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के 10 नगर निगमों में से कांग्रेस को एक भी निगम में सफलता नहीं मिली और वहां कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो गया. रायपुर नगर निगम में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की. कांग्रेस के लिए इससे अधिक शर्मनाक क्या हो सकता है कि 49 नगर पालिकाओं के नतीजों में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सकी है, इसी प्रकार 114 नगर पंचायतों में 84 में भाजपा की बढ़त रही. देव ने कहा कि इन नतीजों के जरिए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के दोहरे राजनीतिक चरित्र के साथ-साथ जातिवादी मानसिकता, तुष्टीकरण, परिवारवाद और समाज के वर्गों में विभाजन की कांग्रेस की विध्वंसकारी मानसिकता पर सीधी चोट की है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button