अन्य खबरें

आखिर 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानिए कैसे हुई शुरुआत

चंडीगढ़, Valentine’s Day 2025 : वैलेंटाइन डे पर लोग प्यार का जश्न मनाने के लिए बेताब हैं। हर साल 14 फरवरी को कपल्स इस खास दिन को दिल से मनाते हैं। यह जश्न एक हफ्ते पहले रोज डे से शुरू व किस डे के साथ खत्म होता है। मगर, क्या आपने कभी सोचा है कि हम असल में वैलेंटाइन क्यों मनाते हैं और यह कैसे अस्तित्व में आया?

वैलेंटाइन डे का इतिहास

वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत रोमन त्योहार लूपरकेलिया से जुड़ा है। इस दौरान पुरुषों और महिलाओं को लॉटरी के माध्यम से जोड़ा जाता था। बाद में पोप गेलैसियस ने लूपरकेलिया को सेंट वेलेंटाइन डे से बदल दिया। 14 वीं शताब्दी तक, यह रोमांस के उत्सव में बदल गया। 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे, रोमन त्योहार लूपरकेलिया से उत्पन्न हुआ है।

जब सैनिकों के प्यार पर लगाई गई रोक

किंवदंतियों के अनुसार, संत वेलेंटाइन के कारण इस दिन की शुरूआत हुई, जो तीसरी शताब्दी में एक रोमन पादरी थे। रोमन के सम्राट क्लॉडियस द्वितीय का ऐसा मानना था कि सैनिकों के प्यार करने से वो भटक सकते हैं जबकि अकेले रहकर वह कुशल योद्धा बनेंगे। उन्होंने सैनिकों के विवाह पर रोक लगा दी थी। मगर, संत वेलेंटाइन ने कई सैनिकों की चोरी-छिपे शादी करवा दी।

14 फरवरी को क्यों मनाते हैं?

इसके बाद उस पादरी को पकड़कर जेल में डाल दिया गया और फिर 269 ई. में 14 फरवरी को उन्हें मौत की सजा दी गई। उनकी मौत के बाद से ही इस दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा, ताकि उनके प्यार का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंच सके।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button