छत्तीसगढ़

अपोलो हॉस्पिटल पहुंच मार्ग की दुर्दशा पर हाईकोर्ट ने निगम आयुक्त और राज्य शासन से मांगा जवाब

बिलासपुर। बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल पहुंच मार्ग की दुर्दशा को लेकर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है और इस पर जनहित याचिका के तहत सुनवाई शुरू की है. कोर्ट ने निगम आयुक्त और राज्य शासन से जवाब तलब किया है.

दरअसल, बीते मंगलवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा अपने व्यक्तिगत काम से अपोलो हॉस्पिटल रोड की ओर गए थे. यहां सड़क की दुर्दशा और खराब ट्रैफिक व्यवस्था देखकर उन्होंने स्व संज्ञान लिया. आज इस मामले में डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई.

इस दौरान कोर्ट ने कहा कि शहर से जुड़ा हुआ लिंगियाडीह 6 साल पहले निगम में शामिल हो चुका है, लेकिन यहां की हालत गांवों से भी बदतर है. जर्जर और गड्ढों भरी सड़क देखने पर लगता है कि काम ही नहीं हुआ. सबसे महत्वपूर्ण बात यहां सामने ही एसईसीएल मुख्यालय से जुड़ी कॉलोनी और आगे अपोलो अस्पताल भी है, इस कारण यहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button