पेंड्रा: जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 के लिए युवा भाजपा नेता केशव पांडेय की प्रबल दावेदारी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

पेंड्रा, 28 जनवरी 2024: जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 (अमरपुर, गिरारी, लटकोनी, पतगवां, झाबर, बारीउमराव, बंधी, अड़भार, बचरवार, कुड़कई, सेवरा, कुदरी, पीपलामार, विशेषरा, भाड़ी) में युवा भाजपा नेता केशव पांडेय की मजबूत दावेदारी से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पांडेय एक लोकप्रिय और प्रभावशाली उम्मीदवार के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं।
अपने राजनीतिक और सामाजिक योगदान के कारण केशव पांडेय अब क्षेत्र की जनता के बीच एक विश्वसनीय चेहरा बन चुके हैं। उनका राजनीतिक सफर प्रेरणादायक रहा है, जिसमें उन्होंने हमेशा जनहित में कार्य किया है। पांडेय का उद्देश्य है कि क्षेत्र क्रमांक 05 को एक सशक्त और विकसित क्षेत्र के रूप में बदलें।
पांडेय ने अपनी प्राथमिकताओं में ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार के अवसरों को शामिल किया है। पिछले कोरोना काल में ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उन्होंने सक्रिय रूप से काम किया और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में जनसेवा की।
गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाल कर पांडेय ने क्षेत्र में राष्ट्रवादी माहौल का विस्तार करते हुए चुनावी रण का आगाज किया। उनके चुनाव प्रचार में स्थानीय मुद्दों, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के विकास पर जोर देखा जा रहा है। आगामी चुनाव में क्षेत्र में कई दिग्गज नेता मुकाबले में होंगे, लेकिन युवा चेहरे के रूप में केशव पांडेय का प्रवेश क्षेत्र की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।



