छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन चर्च में छत ढलाई के दौरान भरभरा कर गिरी सेंट्रिंग, ठेकेदार समेत 6 मजदूर घायल

जशपुर. जिले के निर्माणधाीन एनडब्लूजीईएल चर्च में आज एक बड़ा हादसा हो गया. छत ढलाई करते हुए सेंट्रिंग भरभरा कर नीचे गिर गई. ठेकेदार समेत 6 मजदूर सेंट्रिंग में दबने से घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया. यह घटना दोकडा चौकी क्षेत्र के बंदरचुवा गांव की है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा छत ढलाई करने के लिए छड़ की सेंट्रिंग करते वक्त हुआ. इस हादसे में ठेकेदार व मुंशी का पैर टूटा है. पुलिस ने घायलों को कुनकुरी अस्पताल भेजा, जहां सभी का इलाज जारी है.

बताया जा रहा कि ठेकेदार समेत संस्था की भारी लापरवाही के चलते यह घटना हुई है. घटना के बाद संस्था मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस घटना की जांच कर रही.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button