छत्तीसगढ़

भाजपा ने चाय वाले, गुपचुप के बाद लेडिस टेलर पर जताया भरोसा, बनाया नपा अध्यक्ष पद का प्रत्याशी…

 जांजगीर। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की सभी को सत्ता में हिस्सेदारी देने की राजनीति चरम पर है. कहीं चाय वाले को तो कहीं गुपचुप वाली को प्रत्याशी बनाया है. ऐसा ही कुछ जांजगीर-नैला नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में भी किया है, जहां टेलरिंग का काम करने वाली चित्ररेखा गढ़ेवाल को पार्टी प्रत्याशी बनाया है. 

जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड 25 में घर से टेलरिंग दुकान चलाकर परिवार चलाने में पति का हाथ बंटाने वाली चित्ररेखा गढ़ेवाल महज 8वीं तक पढ़ी है. बीते 20 वर्षों से बीजेपी से जुड़ी चित्ररेखा एक बाद वार्ड पार्षद भी चुनी जा चुकी है. पार्षदी के बाद उन्होंने बीजेपी महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभाली और वर्तमान में महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी हैं.

अध्यक्ष पद का टिकट हासिल करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर चुकी चित्ररेखा अपने ऊपर भरोसा जताने के लिए बीजेपी नेतृत्व को धन्यवाद देती है. उन्होंने अपने टेलरिंग काम से महिलाओं और घर-घर बने संबंधों के भरोसे अपनी जीत के साथ नगर विकास के लिए आश्वस्त है.

चित्ररेखा गढ़ेवाल ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में जांजगीर-नैला नगर पालिका के कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल को भ्रष्टाचार और नगर के विकास में बाधक बताया. उन्होंने नगर में बीजेपी की सरकार बनने पर चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button