ज्योतिषी

रात्रि में लोहे का दान देने से घर आता है दुर्भाग्य,क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

हिंदू धर्म किसी को कुछ देने का विशेष महत्व बताया जाता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति को सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। तो वहीं कई बार ऐसा होता है कि कोई व्यक्ति सामान मांगने आता है, तो हम उसको वह सामान दे देते हैं। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति को कोई सामान देने और लेने का शुभ समय निर्धारित किया गया है। कुछ सामान ऐसे होते हैं, जिनको शाम और रात के समय देने की मनाही होती है। इन सामान को रात में देने से व्यक्ति के जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको रात के समय किसी भी व्यक्ति को लोहे का सामान देने के लिए क्यों मना किया जाता है।

क्यों नहीं देना चाहिए रात में लोहे का सामान

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव से लोहे का संबंध माना जाता है। रात के समय किसी भी व्यक्ति को लोहे का सामान देने से शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं। वहीं जो व्यक्ति लोहे का सामान देता है, उसको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं व्यक्ति को जीवन में कभी अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं। रात में किसी व्यक्ति को लोहे का सामना देने से व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसलिए रात के समय कभी भी लोहे से संबंधित कोई भी सामान किसी व्यक्ति को देने से बचना चाहिए।

ज्योतिष में लोहे का महत्व

इसके अलावा लोहे को शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करने वाला धातु माना जाता है। व्यक्ति के कर्मों के अनुसार शनि देव फल देते हैं। वहीं लोहा अनुशासन, धैर्य और कर्मठता देने में सहायता करता है। जिन जातकों की कुंडली में शनि दोष होता है, उनको लोहे की वस्तुएं धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। लोहे की अंगूठी या कड़ा पहनने से शनि दोष के प्रतिकूल प्रभावों को कम करता है। शनि दोष के निवारण के लिए भी लोहे की अंगूठी पहनी जाती है। वहीं मकर राशि के जातकों के लिए भी लोहा शुभ माना जाता है।

लोहे का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के मुताबिक लोहे को एक शक्तिशाली तत्व माना जाता है। लोहा शक्ति, पराक्रम और युद्ध का प्रतीक माना जाता है। वहीं भगवान शिव को भी लोहे से जोड़ा जाता है। ऐसे में लोहा किसी को देने से ग्रहदोष उत्पन्न हो सकता है। वहीं धार्मिक अनुष्ठान में हवन के लिए लोहे के पात्र का इस्तेमाल किया जाता है। यह पॉजिटिव एनर्जी का संचार करते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button