छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की, रायपुर से दीप्ति दुबे और दुर्ग से प्रेमलता साहू मैदान में


रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में होने वाले निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा रविवार देर रात की गई। रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी, बिलासपुर से प्रमोद नायक और जगदलपुर से मलकित सिंह गैदू को प्रत्याशी बनाया गया है।



महत्वपूर्ण बैठक में हुआ फैसला
रविवार रात कांग्रेस के राजीव भवन में आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने की। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रत्याशियों की सूची तैयार होने में रात के ढाई बज गए, और इसे सुबह साढ़े चार बजे जारी किया गया।

नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची:

जगदलपुर (सामान्य): मलकित सिंह गैदू

चिरमिरी (सामान्य): डॉ. विनय जायसवाल

अंबिकापुर (अजजा): अजय तिर्की

रायपुर (अजजा): जानकी काटजू

कोरबा (महिला): उषा तिवारी

बिलासपुर (अजिव): प्रमोद नायक

धमतरी (सामान्य): विजय गोलछा

रायपुर (महिला): दीप्ति प्रमोद दुबे

दुर्ग (महिला): प्रेमलता पोषण साहू

राजनांदगांव (सामान्य): निखिल द्विवेदी


बैठक में हंगामा और विरोध
प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगने के दौरान रायपुर कांग्रेस भवन में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई दावेदारों और कार्यकर्ताओं ने खुले तौर पर असंतोष जताया। विरोध के दौरान बांकी मोंगरा से अध्यक्ष पद के दावेदार नवल किशोर को सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

वार्ड प्रत्याशियों की सूची आज होगी जारी
रविवार देर रात केवल महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी की गई। वार्ड पार्षदों के नामों की घोषणा आज की जाएगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी सूची का इंतजार कर रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button